बॉलीवुड निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) इन दिनों अपने चैट शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) के सातवें सीजन को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. इसी बीच उन्होंने साइथ एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) के फैंस को नाराज कर दिया है, जिसके बाद उनके फैंस करण को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल कर रहे हैं. दरअसल, करण के इस शो के हालिया एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) नजर आई थीं.