एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि 'ऐसे ही हिन्दू में कहते है हम कन्यादान कर रहे है. मैं कहती हूँ क्यों कर रहे हो? लड़की दान करने की चीज थोड़े है'. इसके अलावा उर्फी ने अपने स्ट्रगल के दिन को याद करते हुए बताया कि 'उनके पास खाने के भी पैसे नहीं हुआ करते थे. टीवी सीरियल्स से दो- दो या तीन- तीन महीने बाद निकाल दिया जाता था'.
बता दें कि उर्फी जावेद बिग बॉस ओटीटी में आने से पहले कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं, जिसमें ‘ऐ मेरे हमसफ़र’, चंद्र नंदनी’, ‘मेरी दुर्गा’, ‘साथ फेरों की हेरा फेरी’, ‘बेपनाह’, ‘डायन’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘बड़े भैया’ जैसे नाम शामिल है. इसके अलावा वो खुद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.
यह भी पढ़ें:Yash Raj Films ने Shraddha Kapoor को किया 'बैन', 9 साल पुरानी वजह बनी फिल्मों का रोड़ा