नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput Case ) मौत केस में हो रही ड्रग्स मामले की जांच आगे बढ़ती जा रही है। एक के बाद एक कई सेलेब्स का नाम इस मामले में सामने आ रहा है। वहीं आज यानी कि सोमवार की दोपहर एनसीबी ने जांच को आगे बढ़ाते हुए एक्टर अर्जुन रामपाल ( Arjun Rampal ) के घर पर छापा मारा है। अधिकारियों ने कई घंटों तक अर्जुन के घर की तलाशी ली है। बताया जा रहा है कि अभिनेता एक नहीं बल्कि तीन ठिकानों पर एनसीबी के अधिकारियों ने छापेमारी की है। जिसमें अंधेरी, खार, और बांद्रा के इलाके शामिल हैं।