27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नीना गुप्ता ने पूछा सवाल, औरतें क्यों खुलेआम डकार नहीं ले सकतीं?

नीना गुप्ता (Neena Gupta) ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह महिलाओं के लिए बात करती हैं। नीना कहती हैं कि क्या महिलाओं को गैस नहीं होती?
2 min read
Google source verification
neena_gupta.jpg

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) इन दिनों लॉकडाउन में घर पर ही अपना वक्त बिता रही हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने विचार बेबाक तरीके से शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में नीना गुप्ता ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह महिलाओं के लिए बात करती हैं। नीना कहती हैं कि क्या महिलाओं को गैस नहीं होती? क्या उन्हें डकार नहीं आती? लेकिन वह खुलेआम ऐसा नहीं कर सकती हैं। एक्ट्रेस पूछती हैं कि ऐसा क्यों हैं?

View this post on Instagram

Video taken by my staff, Rajendar . . . . #quarantine

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta) on

इस वीडियो को नीना गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। वीडियो में नीना कहती हैं- 'औरतों को गैस नहीं होती? उनको बदहजमी नहीं होती? उनको डकार नहीं आते। है ना। तो आजकल लॉकडाउन है, तो इसमें ज्यादा भी खाना खाया जाता है। बच्चों के लिए बनाया अगर वो बच जाए तो उसे भी खाना पड़ता है और तो कुछ है नहीं आजकल करने को। तो ऐसे में आप गैस भी पास करते हैं तो महिलाएं क्यों गैस पास नहीं कर सकती? वो डकार क्यों नहीं ले सकती? जैसे मर्जी चाहे बैठ क्यों नहीं सकती?'

नीना आगे कहती हैं कि 'ऐसा लगता है कि केवल आदमियों को ही इसका अधिकार है। लेकिन नहीं, यह महिलाओं का भी अधिकार है। किसी का भी अधिकार है।' नीना कहती हैं 'अगर आपको गैस बाहर निकालनी है तो इसमें बड़ी बात क्या है। आदमी लोग तो इसे खुलेआम करते हैं लेकिन औरतों को किसी कॉर्नर में जाना पड़ता है। ऐसा क्यों है? मेरा सवाल यही है।' नीना गुप्ता का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। साथ ही लोग उनकी इस वीडियो के लिए जमकर तारीफ कर रहे हैं।

View this post on Instagram

Ab kahan jaogi fashion ker ke madam

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta) on