नीना गुप्ता बुधवार को अपनी फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ के ट्रेलर लॉन्च में शामिल हुई थी। इस दौरान उनके साथ फिल्म के बाकी सभी स्टार्स आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी और निर्देशक अनुराग बसु मौजूद थे। इस बीच नीना गुप्ता ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इवेंट में जो नीना ने ड्रेस पहनी हुई थी वह देख यूजर्स कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए।