6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीतू कपूर ने डॉक्टरों के लिए लिखा पोस्ट, ऋषि को बचाने के लिए लगा दी थी जान

नीतू ने आगे लिखा कि उन्होंने हमें इस तरह सलाह दी जैसे हम उनके अपने हैं। मैं अपने दिल की गहराई से उन सभी को धन्यवाद करती हूं।
2 min read
Google source verification
rishi kapoor and neetu kapoor

rishi kapoor and neetu kapoor

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 30 अप्रेल को निधन हो गया। वे करीब दो साल से ल्यूकेमिया (रक्त का कैंसर) से जुझ रहे थे। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनको मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऋषि को बचान के लिए डॉक्टरों ने खूब मेहनत की, लेकिन उनको बचाना नहीं जा सकता। अब उनकी पत्नी नीतू कपूर ने एक इमोशनल पोस्ट लिखाकर डॉक्टरों का धन्यवाद किया है।

बचाने के लिए खुद को झोंक दिया जैसे उनके सगे हों
नीतू ने ऋषि को लेकर पोस्ट में लिखा, 'एक परिवार के रूप में हम गहरा नुकसान महसूस कर रहे हैं। जब हम एक साथ बैठते हैं और पिछले कुछ महीनों में पीछे मुड़कर देखते हैं, हम बहुत आभार महसूस करते हैं। एचएन रिलायंस अस्पताल के डॉक्टरों का आभार। डॉ. तरंग ज्ञानचंदानी के नेतृत्व में डॉक्टरों और नर्सों की पूरी टीम ने मेरे पति का इलाज इस तरह किया जैसे वह उनके अपने थे।'

पोस्ट पर लोग दे रहे है प्रतिक्रिया
नीतू ने आगे लिखा कि उन्होंने हमें इस तरह सलाह दी जैसे हम उनके अपने हैं। मैं अपने दिल की गहराई से उन सभी को धन्यवाद करती हूं। नीतू कपूर की इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने ऋषि कपूर के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग