नई दिल्लीPublished: Dec 01, 2020 08:45:00 pm
Neha Gupta
नई दिल्ली | बॉलीवुड (Bollywood) की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) की जब से शादी हुई है तभी से दोनों एक दूसरे के लिए अक्सर ही प्यार जताते रहते हैं। हाल ही में नेहा और रोहनप्रीत अपना हनीमून मनाकर एक महीने बाद लौटे हैं। दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे। अब हाल ही में रोहनप्रीत का जन्मदिन नेहा ने बड़े ही धूमधाम से मनाया। रोहनप्रीत 26 साल के पूरे हो गए हैं और उनके इस खास दिन पर नेहा ने अपने पति को सरप्राइज दिया। इस दौरान उन्होंने रोहनप्रीत को किस भी किया। दोनों का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।