12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी से पहले सामने आई Neha Kakkar की ये तस्वीरें, रोहनप्रीत सिंह के साथ सिंगर दिल्ली में लेंगी सात फेरे

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं। रोहनप्रीत सिंह से उनकी शादी (Neha Kakkar Rohanpreet Wedding) 23-24 को होगी जिसके लिए वो वहां पहुंच चुकी हैं। उन्होंने इसकी फोटो भी साझा की है।
2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Oct 22, 2020

Neha Kakkar flies to Delhi for her wedding

Neha Kakkar flies to Delhi for her wedding

नई दिल्ली | बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में हैं। रोका सेरेमनी होने के बाद अब नेहा शादी की तैयारियों (Neha Kakkar Wedding) में बिजी हो गई हैं। रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) के साथ नेहा दिल्ली में शादी करने जा रही हैं। ऐसे में वो अपने परिवार के साथ मुंबई से रवाना हो चुकी हैं। नेहा ने इसकी कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें उनके साथ भाई टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) और सोनू कक्कड़ नजर आ रहे हैं।

Bigg Boss 14: पवित्रा पुनिया ने पीठ पीछे गौहर खान को दी जमकर गालियां, एक्ट्रेस ने यूं पढ़ाया पाठ

शादी की तैयारियों में नेहा चली दिल्ली

नेहा की शादी के फंक्शन 23 से 24 अक्टूबर के बीच में होंगे। कोरोना के चलते नेहा की शादी में सिर्फ परिवारवाले ही शामिल होंगे। यही वजह से कि उन्होंने किसी को न्यौता भी नहीं दिया है। नेहा सोशल मीडिया (Social Media) पर रोहनप्रीत के साथ लगातार कई फोटोज साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि रोहनप्रीत ने उन्हें कैसे प्रपोज किया था। नेहा ने इसकी कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम (Neha Kakkar Instagram) पर पोस्ट की हैं। नेहा के साथ बैठे हुए रोहनप्रीत अपने हाथ में हार्ट शेप का एक कार्ड लिए हुए हैं। जिसपर लिखा है मुझसे शादी करोगी। वहीं नेहा उन्हें देखकर मुस्कुरा रही हैं।

नेहा की शादी को लेकर हुआ था शक

बता दें नेहा कक्कड़ की शादी को लेकर पहले कई लोगों ने संदेह जताया था। दरअसल, नेहा और रोहनप्रीत का नया गाना नेहू द व्याह (Nehu Da Vyah) भी हाल ही में रिलीज हुआ है। कई सेलेब्स और फैंस को लगा कि एक बार फिर नेहा ये अपने गाने के लिए कर रही हैं। बता दें कि नेहा और आदित्य नारायण भी इससे पहले अपने गाने के लिए एक नाटक कर चुके हैं। यहा तक कि इसमें सिंगर उदित नारायण भी शामिल थे। ऐसा शो की टीआरपी को लेकर किया गया था। हालांकि नेहा का गाना रिलीज हो गया और उसके बाद उन्होंने रोका सेरेमनी का वीडियो जारी कर सभी का शक दूर कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग