6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नेहा कक्कड़ की शादी के लिए ढूंढ लिया गया है लड़का, कपिल शर्मा शो में हुआ खुलासा

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) की शादी के लिए ढूंढा गया लड़का 'द कपिल शर्मा शो' में हुआ खुलासा शो में सोनू कक्कड़ और टोनी कक्कड़ भी पहुंचे
2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Dec 28, 2019

नई दिल्ली | कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में हर हफ्ते कोई ना कोई सेलिब्रिटी आता ही रहता है। इस बार शो में बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) अपनी बहन सोनू कक्कड़ और भाई टोनी कक्कड़ के साथ पहुंची। सभी कपिल के शो में मस्ती करते हुए दिखाई दिए। शो से पहले एक वीडियो सामने आया है जिसमें सपना यानी कृष्णा अभिषेक (Krishna Abhishek) और बुआ यानि भारती सिंह (Bharti Singh) नेहा के साथ मज़ाक करते हुए नज़र आ रहे हैं।

Video: कपिल शर्मा ने नन्हे मेहमान संग क्लिक कराई फोटो, अर्चना पूरन सिंह ने कहा- क्यूट

इस बार नेहा कक्कड़ को लेकर शो में एक और खुलासा होगा। दरअसल, बुआ बनी भारती सिंह एंट्री करने के बाद बताती हैं कि उन्होंने नेहा के लिए लड़का देख लिया है। यहां तक कि वो ये भी कहती हैं कि नेहा कल ही उसके साथ डेट पर गई थी। इस बात को सुन नेहा खुद चौंक जाती हैं। कपिल शर्मा फिर कहते हैं कि नेहा लड़के के साथ डेट पर क्यों गईं? जिसके बाद भारती अपने अंदाज़ में कहती हैं- वो कोर्ट की डेट पर गईं और लड़का वकील है और लड़के को मैंने हां कर दी। इस बीच कपिल और भारती खूब हंसी मज़ाक करते हैं और सब ज़ोर-ज़ोर से हंसने लगते हैं।

Bigg Boss में रहता है भूत! विशाल के बाद हिमांशी खुराना ने कहा- मुझे भी फील हुआ था

बता दें कि इससे पहले शो में फिल्म गुड़ न्यूज़ की स्टार कास्ट पहुंची थी। कपिल शर्मा लंबे समय बाद करीना कपूर खान को देखकर बहुत खुश हो गए थे। यहां तक कि वो अपनी लाइने भी भूल गए थे। वहीं कृष्णा अभिषेक अक्षय कुमार से मज़ेदार सवाल पूछते हुए नज़र आए थे। नेहा कक्कड़ के आने पर भी सपना यानी कृष्णा अभिषेक खूब गुदगुदाएंगे। वो नेहा से कहते हैं- मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं। जिस पर कपिल कहते हैं- ये झूठ बोल रही है, कल सुनिधि चौहान से कह रही थी कि ये उनकी फैन है। तो सपना कहती है- हां तो, यह मुंबई है। यहां शाम तक कोई और सरकार बन रही होती है और सुबह तक बदल जाती है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग