18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाहिद के बाद नील नितिन मुकेश के घर भी गूंजेगी किलकारी, शेयर की एनिमेटेड तस्वीर

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के बाद अभिनेता नील नितिन मुकेश और उनकी पत्नी रुक्मिणी अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं....

2 min read
Google source verification

image

Bhup Singh

Apr 24, 2018

nil nitin mukesh

nil nitin mukesh

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के बाद अभिनेता नील नितिन मुकेश और उनकी पत्नी रुक्मिणी अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। दोनों दंपति अपने जीवन के इस नए चरण को लेकर खासा उत्साहित हैं। नील ने इंस्टाग्राम पर यह खबर साझा करते हुए कहा कि वे दोनों जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। नील ने एक एनिमेटेड तस्वीर साझा की, जिसमें एक सारस अपने चोंच से एक बच्चे को लटकाए हुए है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है, 'अब हम तीन हो जाएंगे।'

नील ने एक बयान में कहा, 'मैं अपने जीवन के अगले चरण के लिए वास्तव में बहुत उत्साहित हूं। मैं भाग्यशाली हूं कि घर पर मदद करने वाले लोग हैं, जो लगातार रुक्मिणी को बता रहे हैं कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं। चाहे लड़का हो या लड़की, हम चाहते हैं कि बस वह स्वस्थ हो।' वहीं, रुक्मिणी इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि नील एक अच्छे पिता होंगे।

उन्होंने कहा, 'उन्हें बच्चे पसंद हैं। परिवार मेरा बहुत ख्याल रख रहा है। हमने पिछले कुछ महीनों में बच्चे के लिए बहुत-सी खरीददारी की है और साथ ही मैं ध्यान , योग व संगीत जैसी गतिविधि भी कर रही हूं।' नील ने मुंबई की रुक्मिणी के साथ 2017 में शादी की थी। इन दोनों की सगाई दशहरा के मौके पर हुई थी।

Now we will be THREE 👶🏼

A post shared by Neil Nitin Mukesh (@neilnitinmukesh) on

पिछले साल हुई थी नील और रुक्मणि की शादी
बता दें दोनों की शादी पिछले साल 9 फरवरी को हुई थी। रुक्मणि एविएशन इंडस्ट्री से जुड़ी हुई थीं। नील के परिवार ने उन्हें पसंद किया था। दोनों के माता-पिता एक दूसरे को लंबे अरसे से जानते हैं। रुक्मणि का जन्म 1989 में मुम्बई में हुआ था। वो 29 साल की हैं और नील उनसे 6 साल बड़े हैं। उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट से पढ़ाई की है। फिल्मों की बात करें तो नील जल्दी ही 'साहो' में नजर आएंगे।

शाहिद ने भी इंस्टाग्राम के जरिए शेयर की पापा बनने की खुशी
पिछले हफ्ते ‘पद्मावत’ स्टार शाहिद कपूर ने भी अपने घर में एक और नन्हे मेहमान आने की गुड न्यूज दी थी। शाहिद ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज से फैन्स को बताया था कि वो जल्द ही पापा बनने जा रहे हैं।