4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कहीं भी जाने से पहले पति जहीर से सलाह लेती हैं सागरिका

सागरिका ने कहा, 'वह (जहीर) आम तौर पर ऐसे व्यक्ति हैं, जिनसे मैं कहीं भी जाती हूं, तो सलाह लेती हूं...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 22 Dec 2017, 8:52 PM IST

sagarika_ghatge

sagarika_ghatge

क्रिकेटर जहीर खान और उनकी अभिनेत्री पत्नी सागरिका घाटगे कॅरियर में एक-दूसरे का साथ देते हैं। सागरिका ने कहा, 'वह (जहीर) आम तौर पर ऐसे व्यक्ति हैं, जिनसे मैं कहीं भी जाती हूं, तो सलाह लेती हूं। मैं कुछ भी करने से पहले हमेशा उन्हें संकेत देती हूं और सुनिश्चित करती हूं कि उन्हें बता दूं।'

वहीं जहीर ने बताया, 'हम दोनों एक-दूसरे के स्पेस का भी सम्मान करते हैं।'नवविवाहित जोड़ी बुधवार को शहर में एक नया प्लेटिनम इवारा ज्वेलरी कलेक्शन का अनावरण करने पहुंचे थे। जहीर ने कहा, 'अपने कॅरियर में ऐसे स्तर पर हूं, जहां मैं केवल अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं, लेकिन मैं वर्षों से एकत्र हुए अपने अनुभवों के माध्यम से पूरी टीम की स्थापना के लिए और अधिक मूल्य जोड़ रहा हूं।' पिछले महीने शादी के बंधन में बंधे जहीर ने स्वीकार किया कि उनकी पत्नी स्टाइलिस्ट बन गई हैं।

जहीर ने बताया,'सागरिका मेरी निजी स्टाइलिस्ट बन गई हैं। मैं अक्सर अपने दोस्तों को बताता हूं कि मेरा कपड़े पहनने का ढंग पत्नी की वजह से बदल रहा है। 'चक दे इंडिया' जैसी फिल्म के लिए पहचानी जाने वाली सागरिका की फिल्म 'इरादा' इस वर्ष की शुरुआत में रिलीज होगी।

सागरिका ने कहा, 'मैं ऐसे किरदार चुनती हूं, जिनसे मैं जुड़ सकूं। मेरी फिल्म 'इरादा' पर्यावरण प्रदूषण पर आधारित है, जिसके बारे में चर्चा होनी चाहिए। मैं ऐसी फिल्मों के लिए उत्सुक हूं।'बात करें जहीर खान की प्रोफेशनल लाइफ की तो इंटनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन आईपीएल में सक्रिय हैं।

भारतीय पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने 23 नवंबर को अपनी मंगेतर और 'चक दे इंडिया' फेम अभिनेत्री सागरिका घाटगे से शादी कर ली है। दोनों ने रजिस्टर्ड शादी की, जिसमें दोनों के परिजनों के अलावा काफी करीबी दोस्त ही मौजूद थे। जहीर-सागरिका ने अपनी शादी के जश्न खत्म होने के बाद सागिरका के होमटाउन कोल्हापुर में महालक्ष्मी मंदिर में जाकर आशीर्वाद लिया।