29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑस्‍कर जाएगी राजकुमार राव की फिल्‍म न्‍यूटन

ऑस्‍कर जाएगी राजकुमार राव की फिल्‍म 'न्‍यूटन'....

2 min read
Google source verification

image

Bhup Singh

Sep 22, 2017

Rajkumar_Rao

Rajkumar_Rao

राजकुमार राव की 'न्यूटन' इसी फ्राइडे रिलीज हुई है, इसी के साथ एक घोषणा भी हुई कि यह फिल्म अकादमी पुरस्कार 2018 के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि बन चुकी है। इस फिल्म को क्रिटिक्स की काफी सराहना मिल रही है। यूं राजकुमार के खाते में ऐसी तारीफें बेशुमार आ चुकी हैं। वे नेशनल अवॉर्ड विनर हैं। वे हमें 'शाहिद', 'अलीगढ़' और 'सिटी लाइट्स' जैसी सार्थक फिल्में भी दे चुके हैं साथ ही 'बरेली की बर्फी' में गुदगुदा भी चुके हैं। उनकी ग्रेविटी कमाल की है कि वे दर्शकों को अपनी ओर खिंचने में लगातार कामयाब हो रहे हैं। इन दिनों वे पूर्व विश्व सुंदरी और बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकार ऐश्वर्या राय के साथ इश्क फरमाने की तैयारी कर रहे हैं। राजकुमार 'फन्ने खान' में नजर आएंगे और सिनेमा का अलग अध्याय रचेंगे कि राजकुमार जरूरी नहीं कि घोड़े पर सवार आए, वह 'न्यूटन' बन कर, एक सामान्य शख्स बनकर सामने आता है, तो भी अपना असर छोड़ने में कामयाब रहता है।

यहां देखिए कुछ ट्वीट्स
यह खबर साझा करते हुए खुशी हो रही है कि इस वर्ष ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि 'न्यूटन' है।
-राजकुमार राव

'न्यूटन' ऑस्कर में भारत की प्रविष्टि है। फेडरेशन द्वारा इन वर्षों के दौरान सबसे अच्छी पसंद।
-हंसल मेहता, फिल्मकार

फिल्म 'न्यूटन' देखी। हकीकत दर्शाती फिल्म देखने की आवश्यकता है। कई पहलुओं पर आंख खोलने वाली फिल्म है।
-अमिताभ बच्चन

कहानी एक क्लर्क
'न्यूटन' की कहानी एक युवा सरकारी क्लर्क के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे माओवादी नियंत्रित शहर में चुनावी ड्यूटी पर भेज दिया जाता है। यहां शुरू होता है वैचारिक संघर्ष। अपने सिद्धांतों पर चलने वाला एक साधारण इंसान कैसे अजीब स्थिति में फंस जाता है, यही दर्शाती न्यूटन। इस फिल्म को अमित मासरकर ने निर्देशित किया है।

आसान नहीं ऑस्कर की राह
हम खुश जरूर हो सकते हैं 'न्यूटन' के लिए, लेकिन ऑस्कर की राह आसान नहीं। भारत ने अब तक एक बार भी विदेशी भाषा कैटेगरी में कोई ऑस्कर नहीं जीता। बीते साल तमिल फिल्म विसारानाई इस कैटेगरी में नामित थी, लेकिन जीत नहीं पाई। इससे पहले अपुर संसार, गाइड, सारांश, नायकन, परिंदा, अंजलि, हे राम, देवदास , हरिचन्द्रा फैक्ट्री, बर्फी और कोर्ट को भी भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया जा चुका है। बता दें कि अब तक सिर्फ तीन फिल्में फाइनल लिस्ट तक पहुंच सकी हैं, जिनमें मदर इंडिया, सलाम बॉ बे और लगान शामिल है।