निम्रत कौर ने बताया कि उन्हें तब तक गंभीरता से नहीं लिया, जब तक उन्होंने इरफान खान के साथ ‘द लंचबॉक्स’ में काम नहीं किया। निम्रत कहती हैं-"पहले सब कहते थे कि अब तो शादी का समय आ गया है। लेकिन जब मैंने लंचबॉक्स की, तभी सबको समझ आया कि मैं क्या कर सकती हूं,"