5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नेहा धूपिया के पति की गर्लफ्रेंड थी नोरा फतेही, आज अंगद को पहचानने से भी करती हैं इनकार

क्या आप जानते हैं नोरा की जिंदगी में कभी नेहा धूपिया के पति अंगद बेदी हुआ करते थे।

2 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Jul 18, 2018

nora fatehi and angad bedi controversy

nora fatehi and angad bedi controversy

बॅालीवुड इंडस्ट्री में हर दिन स्टार्स से जुड़े गहरे राज सामने आते हैं। इन दिनों बिग बॅास की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकी नोरा फतेही का गाना दिलबर दिलबर हर किसी के जहन में बस गया है। इसी के साथ हर कोई आज नोरा को जानना चाहता है। गाने में उनकी खूबसूरती के लोग कायल हो गए हैं। पर क्या आप जानते हैं नोरा की जिंदगी में कभी नेहा धूपिया के पति अंगद बेदी हुआ करते थे।

जी हां, अंगद बेदी नोरा के एक्स बॅायफ्रेंड हैं। हाल में नोरा से इंटरव्यू के दौरान अंगद-नेहा की शादी की बधाई देने को कहा गया तो नोरा का जवाब सबको चौंका दिया। दरअसल जब नोरा के सामने जब उनके एक्स बॉयफ्रेंड अंगद की शादी का ज‍िक्र किया गया तो एक्ट्रेस हैरान हो गईं। उन्होंने साफ कह द‍िया कि कौन अंगद। मैं किसी अंगद बेदी को नहीं जानती हूं। इसके अलावा हाल में जब अंगद से नोरा को लेकर बातचीत की गई थी तो उन्होंने कहा था कि वो और नोरा काफी अच्छे दोस्त हैं। बता दें अंगद ने नोरा के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर कुछ नहीं कहा। नोरा के करीबी दोस्तों ने अंगद और उनके ब्रेकअप के लिए नेहा धूपिया को जिम्मेदार बताया था।

सनी लियोनी की बॅायोपिक में इन 10 बातों का होगा खुलासा, चौथी बात जान होश उड़ जाएंगे आपके

दिलबर सॅान्ग में नोरा फतेही का बेले डांस काफी हॅाट लग रहा है। उनकी इतनी कामयाबी के कारण हाल में उन्हें एक और बड़ा ऑफर मिला है। और ये ऑफर उन्हें कोई और नहीं बल्कि सलमान खान दे रहे हैं।

जी हां, खबरों के मुताबिक नोरा को सलमान खान की अगली फिल्म भारत के एक ऑइटम नंबर में डांस करने का ऑफर मिला है। यहां तक की सुनने में आया है कि 'भारत' की टीम ने नोरा को एक गाने के लिए फाइनल कर लिया है। हालांकि अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि गाने में नोरा के साथ सलमान खान होंगे या नहीं।

संजू में नरगिस का किरदार निभाने के बाद अब डिटेक्टिव बनेंगी मनीषा कोइराला, जानें कैसा होगा किरदार

इसके अलावा बता दें इन दिनों नोर कुछ अच्छे प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। गौरतलब है कि नोरा ने 'रोर: द टाइगर्स ऑफ सुंदरबर्न्स से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।

भारत का निर्देशन अली अब्बास जफर करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग 23 जुलाई से शुरू की जाएगी। खास बात यह है कि इस फिल्म से एक बार फिर बॅालीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॅालीवुड में वापसी करने जा रही हैं। डायरेक्टर अली ने फिल्म के पहले शेड्यूल की सारी तैयारी पूरी कर ली हैं।

रंगीन मिजाज के हैं फिल्म 'स्टाइल' के ये एक्टर, हॅाट बॅाडी को लेकर हॅालीवुड तक हैं चर्चे