5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदले की आग में झुलस रही हैं नोरा फतेही, बोलीं- मैं हमला करने के लिए सही समय का इंतजार करती हूं

नोरा फतेही बदला लेने के लिए हैं बेकरार तस्वीर शेयर कर कही चौंका देने वाली बात

2 min read
Google source verification

image

Sunita Adhikari

Feb 01, 2021

nora_fatehi.jpg

nora fatehi

नई दिल्ली: कनाडा से भारत अपना करियर बनाने आईं नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने अपने दम पर आज बड़ा मुकाम हासिल किया है। शुरुआत में कड़ी मेहनत करने के बाद आज नोरा फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज़ में शुमार हो गई हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में कई सुपरहिट गाने दिए हैं। जिस गाने में नोरा डांस करती हैं, उसके हिट होने की गारंटी रहती है। ऐसे में अब नोरा फतेही एक और गाने से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। लेकिन इस बार वह बदले ही आग में जल रही हैं।

क्या अनुष्का शर्मा के बाद अब दीपिका पादुकोण देंगी गुड न्यूज? इस तस्वीर को देख फैंस ने लगाया प्रेग्नेंसी का अनुमान

मंगलवार को रिलीज होगा टीजर

नोरा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने नए गाने 'छोड़ देंगे' (Chhor Denge) का एक छोटा वीडियो क्लिप शेयर किया है। वीडियो में वह रेड कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने हेवी जूलरी पहनी हुई है, जिसमें नोरा हमेशा की तरह काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए नोरा ने बताया कि उनके गाने 'छोड़ देंगे' (Chhor Denge) का टीजर 2 फरवरी शाम 4 बजे रिलीज किया जाएगा। उनके इस पोस्ट पर फैंस कमेंट कर कह रहे हैं कि वह इस गाने के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

निया शर्मा ने ट्रेडिनेशल लुक में कराया बोल्ड फोटोशूट, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं हॉट फोटोज़

चुप्पी का गलत मतलब मत निकालना

वहीं, इससे पहले नोरा ने रेड ड्रेस में अपनी बेहद ही खूबसूरत तस्वीर शेयर की। ये वही ड्रेस है, जो नोरा ने अपने अपकमिंग गाने 'छोड़ देंगे' में पहन रखी है। उन्होंने बंजारन वाला लुक लिया हुआ है। इस तस्वीर के साथ नोरा ने ऐसा कैप्शन लिखा है जैसे कि वह किसी से बदला लेने जा रही हैं। नोरा ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी चुप्पी का तुम गलत मतलब मत निकाल लेना क्योंकि मैं हमला करने के लिए सही समय का इंतजार करती हूं।' उनकी यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। फैंस उनकी पोस्ट पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।