दीपिका पादुकोण ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Deepika Padukone Instagram) से शेयर किया है। तस्वीर में दीपिका कुछ ऐसे अंदाज में पोज़ देती हुईं नजर आ रही हैं कि फैंस उनके प्रेग्नेंट होने के कयास लगाने लगे। दरअसल, दीपिका हंसते हुए नीचे देख रही हैं। उनका ये पोज़ कुछ ऐसा ही है जैसे कोई प्रेग्नेंट महिला बेबी बंप के साथ पोज देती हैं। अपनी तस्वीर शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में केवल फरवरी लिखा है।