12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्लू गाउन में Nora Fatehi ने Neetu Kapoor के साथ किया धमाल, देखें वीडियो

डांसर नोरा फतेही (Dance Deewane Juniors) डांस दीवाने जूनियर्स के सेट पर नीतू कपूर के साथ डांस करते दिखी हैं। इस दौरान नोरा फतेही ने नीले गाउन में जबरदस्त डांस मूव्स दिए हैं। उनका लुक काफी शानदार था। उनका यह बोल्ड लुक उनके फैंस को काफी ज्यादा पंसद आ रहा हैं।

2 min read
Google source verification

image

Manisha Verma

Apr 12, 2022

nora fatehi in blue gown has a blast with neetu kapoor watch video

nora fatehi in blue gown has a blast with neetu kapoor watch video

डांसर से अभिनेत्री नोरा फतेही इन दिनों (Dance Deewane Juniors) डांस दीवाने जूनियर्स में नीतू कपूर और मर्जी पेस्टनजी के साथ जज के रूप में शामिल हुई हैं। वह अक्सर शो में एक से बढ़कर एक कपड़े पहनती हैं। लोगों की नजर इन दिनों उनके फैसन सेंस पर बना हुआ हैं। नोरा अक्सर ही अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं।सेट से स्टार की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती हैं।

डांसर से अभिनेत्री नोरा फतेही के वायरल तस्वीरें और वीडियों में उनका लुक बाकी लुक से काफी अलग लग रहा हैं। वह नीले रंग के गाउन में काफी शानदार लग रही हैं। इंस्टाग्राम पर नोरा का कई सारें फैन पेज हैं। उन फैंन पेज ने नोरा के नीले गाउन लुक की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पोस्ट की हैं। ब्लू गाउन पहने नोरा साथी जजों और होस्ट करण कुंद्रा के साथ धमाका करते हुए दिखाया गया है।

बता दे कि नोरा फतेही ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पेज पर नीतू कपूर, मर्जी पेस्टनजी और होस्ट करण कुंद्रा के साथ डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियों में सभी साथी जजों और होस्ट के साथ डांस करते हुए नजर आ रही हैं नोरा फतेही। इस वीडियों को भी दर्शकों की और से काफी ज्यादा प्यार मिल रहा हैं। नोरा ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "मेरे पसंदीदा के साथ सेट पर ऐसा VIBE प्यार।"

तीनों ने नोरा के गाने 'एक तो कम जिंदगी' और 'रब ने बना दी जोड़ी' के हम हैं राही प्यार के गाने पर डांस किया। बता दे कि नोरा ने ब्लू कलर का गाउन पहना था। अभिनेत्री खुले बालों में दिखी और साथ ही गोल्डन कलर का अभिनेत्री ने इयररिंग कैरी कर रखी थी। जो कि उनके लुक को पूरी तरह से कंप्लीट कर रहा था। उनका यह ग्राउन (designer label Rebecca Vallance) लेबल रेबेका वालेंस ने बनाया हैंं।

यह भी पढ़ें- 'मुझे ऐश्वर्या मिली मैं बहुत लकी हूं', अभिषेक बच्चन के लिए क्यों लकी हैं ऐश्वर्या

इस लुक में नोरा काफी हॉट दिख रही हैं। फैंस के लिए तस्वीरों से नजरें हटाना मुश्किल हो गया हैं। सोशल मीडिया पर नोरा फतेही के लाखों फैन्स हैं, जो उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं।