5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोरा फतेही भी हुईं कोरोना का शिकार, फैंस से बोली – मैं कोविड से लड़ रही हूं

कुछ दिन पहले करीना कपूर के साथ ही इंडस्ट्री के कई स्टार्स के कोविड पॉजिटिव होने की खबर आई थी। वो खबर थमी नहीं थी कि कल अर्जुन कपूर समेत कई स्टार्स भी कोविड पॉजिटिव हो गए थे।

2 min read
Google source verification
nora_fatehi.jpg

NORA FATEHI

कोरोना ने एक बार फिर अपनी रफ्तार तेज कर दी है। नए वैरिएंट के साथ यह और भी ज्यादा खतरनाक है। मेट्रो शहर में इसका कहर ज्यादा देखने को मिल रहा है। ऐसे में बॉलीवुड नगरी मुम्बई भी इसकी चपेट में है औऱ इसी कड़ी में इंडस्ट्री के कई स्टार्स भी कोरोना का वार झेल रहे हैं। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि टॉलीवुड स्टार्स भी कोरोना संक्रमित हो रहे हैं।

कुछ दिन पहले करीना कपूर के साथ ही इंडस्ट्री के कई स्टार्स के कोविड पॉजिटिव होने की खबर आई थी। वो खबर थमी नहीं थी कि कल अर्जुन कपूर समेत कई स्टार्स भी कोविड पॉजिटिव हो गए थे। अब डांसर और एक्टर नोरा फतेही भी इसके जाल में फंस गई हैं। करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के ठीक होने के बाद अब नोरा फतेही को कोरोना हो गया है। इस बात की जानकारी खुद नोरा फतेही ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है।

यह भी पढ़ेंः जब इंडस्ट्री में मनहूस बोलकर विद्या बालन से छीन ली गईं थीं 10 से भी ज्यादा फिल्में

वहीं दूसरी ओर नोरा फतेही के स्पोक्समैन ने कहा है कि नोरा फतेही की ओर से मैं बताना चाहता हूं कि नोरा को 28 दिसंबर को कोरोना संक्रमित पाया गया है। नोरा फतेही नियमों का पालन कर रही हैं। वह डॉक्टरों की निगरानी में क्वारन्टीन हैं। साथ ही बीएमसी के साथ कोऑपरेट कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, कल से इंटरनेट पर नोरा की स्पॉटिंग की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। यह पहले के एक इवेंट की तस्वीरें हैं और नोरा हाल ही में कहीं बाहर नहीं गई हैं।

यह भी पढ़ेंः परदेस एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने जब इंडस्ट्री के डर्टी गेम का किया था खुलासा

बता दें कि नोरा फतेही को सिंगर गुरु रंधावा के साथ उनके नए गाने डांस मेरी रानी के वीडियो में देखा गया था। इसी गाने के प्रमोशन के चलते ही नोरा फतेही औऱ गुरु रंधावा आए दिन प्रमोशन के चलते शोज में नजर आ रहे थे। दोनों को द कपिल शर्मा शो के साथ-साथ टीवी रियालिटी शोज में भी प्रमोशन के लिए देखा गया था। इस दौरान लोग नोरा फतेही के वीडियोज और फोटोज पोस्ट कर रहे हैं जिसे देखकर उनके स्पोक्सपर्सन ने लोगों से विनती है कि उनपर विश्वास ने करें क्योंकि नोरा फतेही पूरी तरह से क्वारंटाइन है औऱ डॉ की देख-रेख में अपना ईलाज करा रही हैं।