7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐसा क्या हुआ नोरा फतेही की उड़ गई रातों की नींद, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर बताई परेशानी

हाल ही में नोरा ने एक और वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने लॉकडाउन के बीच अपने पाक कौशल का प्रदर्शन किया।
2 min read
Google source verification
 नोरा फतेही

नोरा फतेही

कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन चल रहा है जिसे सभी लोग अपने अपने घरों में बंद है। इस दौरान आम लोगों के साथ सेलेब्स भी बोर रहे है। इस लिस्ट में अभिनेत्री व डांसर नोरा फतेही का नाम भी शामिल है। नोरा ने ने हाल ही में यह स्वीकार किया है कि जब भी वह सोने की कोशिश करती हैं, इंसोम्निया (अनिद्रा) उन्हें परेशान करता है। नोरा ने यह खुलासा एक टिकटॉक वीडियो में किया है, जो उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की है।

वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, जब भी मैं सोने की कोशिश करती हूं, इंसोम्निया मुझे सोने नहीं देता, क्या और किसी को भी इसका सामना करना पड़ता है? मुझे टिकटॉक पर फॉलो करें।

हाल ही में नोरा ने एक और वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने लॉकडाउन के बीच अपने पाक कौशल का प्रदर्शन किया। इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने इफ्तारी के लिए बनाए गए व्यंजनों की तस्वीर और वीडियो साझा किया था। इफ्तारी रमजान के दौरान शाम को रोजा तोड़ने वाले खाद्य पदार्थो को कहते हैं। वहीं काम की बात करें तो नोरा अब अजय देवगन स्टारर फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगी।