
Nora Fatehi
नई दिल्ली | बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने डांस से लाखों लोगों का दिल जीत चुकी हैं। नोरा का हाल ही में रिलीज हुआ गाना छोड़ देंगे लोगों को बेहद ही पसंद आ रहा है। नोरा के इस डांस वीडियो को अब तक ढेरों लाइक्स मिल चुके हैं। अब नोरा ने इसी गाने के दौरान का अपना एक फोटोशूट शेयर किया है। नोरा ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो आग के आसपास दिखाई दे रही हैं। नोरा के पीछे एक तेज आग की रोशनी जलती हुई दिखाई दे रही हैं और इसी दौरान उन्होंने अपना फोटोशूट करवाया है। नोरा की इन तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा नोरा ने छोड़ देंगे गाने का एक बीटीएस वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो आग के बीचों बीच डांस करती हुई दिख रही हैं।
नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम पर शानदार तस्वीरों को शेयर किया है। नोरा के पीछे तेज जलती हुई आग दिखाई दे रही है। पहाड़ी जैसे इलाके के बीच नोरा ने ये फोटोशूट करवाया है। नोरा इन तस्वीरों में कमाल की खूबसूरत लग रही हैं। नोरा के इन फोटोज को उनके फैन पेज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है।
इसके अलावा नोरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में छोड़ देंगे गाने का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है। वीडियो में नोरा के चारो तरफ आग जल रही है और गोले के अंदर वो डांस करती हुई दिख रही हैं। नोरा भले ही आग से घिरी हो लेकिन उनके चेहरे पर बिल्कुल भी डर नहीं दिखाई दे रहा है। बता दें कि नोरा इससे पहले भी अपने एक गाने में आग से स्टंट कर चुकी हैं। नोरा की यही अदा फैंस को बेहद पसंद है कि वो रिस्क लेने से बिल्कुल भी नहीं डरती हैं। नोरा की रिसेन्ट तस्वीरों को देखने के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Published on:
13 Feb 2021 05:26 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
