
Nora Fatehi
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपनी फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया के जरिए सुर्खियां बटोरती रहती हैं। वह फैंस के साथ अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अपनी गॉर्जियस लुक्स और हॉट ड्रेसिंग सेंस के लिए जाने जानी वालीं नोरा ने अपनी नई तस्वीरपोस्ट की है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
इस तस्वीर को नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Nora Fatehi Instagram) से शेयर किया है। तस्वीर में नोरा ब्लैक स्लिट ड्रेस में नजर आ रही हैं। नोरा बहुत ही कॉन्फिडेंस के साथ कैमरे के सामने पोज़ देती हुई दिखाई दे रही हैं। ब्लैक ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने ब्लैक हील्स कैरी किए हुए हैं। इस पूरे लुक में वह बेहद हॉट लग रही हैं। इस तस्वीर के साथ नोरा ने कैप्शन में लिखा, 'क्या आप तैयार रहे हैं?' उनके इस पोस्ट पर अब तक 10 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, फैंस कमेंट कर नोरा की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
इससे पहले नोरा ने व्हाइट ड्रेस में अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। उनके मोतियों बने ब्लाउज से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। व्हाइट ड्रेस में नोरा किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो कुछ वक्त पहले नोरा गाना 'नाच मेरी रानी' रिलीज हुआ था। इस गाने ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था। इस गाने में उनके साथ गुरु रंधावा हैं, जिसे अब तक 20 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसके अलावा नोरा जल्द ही फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में भी दिखाई देंगी।
Published on:
22 Jan 2021 11:17 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
