11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nora Fatehi ने कलरफुल ड्रेस में शेयर की अपनी खूबसूरत तस्वीरें, चेहरे से नजर हटाना मुश्किल

नोरा फतेही ने की फ्लोरल ड्रेस में तस्वीरें शेयर सोशल मीडिया पर जमकर हो रही हैं वायरल

less than 1 minute read
Google source verification
nora_fatehi.jpg

Nora Fatehi

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने कुछ सालों पहले जब फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था तो किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि एक दिन वह इस मुकाम पर पहुंच जाएंगी। एक के बाद एक सुपरहिट आइटम सॉन्ग देकर नोरा बॉलीवुड का बड़ा नाम बन चुकी हैं। अपने टैलेंट के दम पर आज उनके चाहने वालों की संख्या लाखों करोड़ों में है। ऐसे में वह फैंस से साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में अब नोरा ने अपनी बेहद ही खूबसूरत तस्वीरों को शेयर किया है।

इन तस्वीरों को नोरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Nora Fatehi Instagram) से शेयर किया है। तस्वीरों में नोरा फ्लोरल प्रिंट की मल्टी कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। स्टाइलिश पोज़ देती नोरा के चेहरे पर ग्लो देखने लायक है। सिंपल मेकअप के साथ उनका लुक काफी खूबसूरत लग रहा है। नोरा की इन तस्वीरों पर अब तक 15 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, फैंस कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

एक पोस्ट में नोरा ने कैप्शन में लिखा है- 'मेरी उस्थिती बहुत महंगी है। मुझे बताओ इसमें मेरा क्या फायदा है।' इससे पहले नोरा ने अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह दुबई के एक शेफ के साथ नजर आ रही थीं। उनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

वर्क फ्रंट की बात करें तो कुछ वक्त पहले नोरा गाना 'नाच मेरी रानी' रिलीज हुआ था। इस गाने ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था। इस गाने में उनके साथ गुरु रंधावा हैं, जिसे अब तक 20 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसके अलावा नोरा जल्द ही फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में भी दिखाई देंगी।