
ब्लैक टैंक टॉप, डेनिम शॉर्टस में Nora Fatehi ने ढाया कहर, देखें फोटोज
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ( nora fatehi ) हाल ही ब्लैक टैंक टॉप, डेनिम शॉर्टस और कैप पहने नजर आईं। मुंबई के बांद्रा इलाके में फोटोग्राफर्स ने उन्हें मास्क पहने कैमरे में कैद किया।
बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही और रैपर गुरु रंधावा ( Guru Randhawa ) के म्यूजिक वीडियो 'नाच मेरी रानी' पि( Naach Meri Rani Video Song ) छले महीने लॉन्च किया गया था। ये गाना फैंस को काफी पसंद आया। अब करीब 20 दिन बाद इसके कुल व्यूज 200 मिलियन को पार कर गए हैं। नोरा और रंधावा की जोड़ी एकसाथ आए और रिकॉर्ड ना बनें, ऐसा कैसे हो सकता है। फैंस को रंधावा की आवाज और नोरा के हॉट मूव्ज ने दिवाना बना दिया।
नाच मेरी रानी सॉन्ग को रंधावा के साथ निकिता गांधी ने गाया है। तनिष्क बागची इसके कम्पोजर हैं। इस वीडियो से एक टीम के रूप में जुड़े सभी कलाकारों अपने अपने फील्ड के दिग्गज हैं। उनकी अपनी-अपनी फैन फॉलोइंग है। शायद यही वजह है कि ये गाना इतने लोगों को पसंद आया।
बात करें नोरा फतेही के फैंस की तो, इसका अंदाजा उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या से लगाया जा सकता है। हाल ही उनके इंस्टा फॉलोअर्स की संख्या 20 मिलियन हुई है। ये आंकड़ा उनकी पॉपुलैरिटी जानने के लिए काफी है।
Published on:
10 Dec 2020 08:42 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
