9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिस एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेकरार रहता है हर कोई, उसके दिल में रहते हैं विराट कोहली और शुभम गिल

Virat Kohli Shubhman Gill: क्रिकेट और बॉलीवुड का काफी पुराना नाता है। ये नाता इतना गहरा है कि एक्ट्रेस को देखकर अपना दिल हार बैठते हैं क्रिकेटर्स। ऐसी ही खूबसूरत अदाकारा हैं जिसपर फिदा है हर दिल अजीज।

2 min read
Google source verification

image

Anju Chaudhary Bajpai

Mar 11, 2023

113.jpg

Virat Kohli Shubhman Gill

Virat Kohli and Shubhman Gill: भारतीय क्रिकेटर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का बेहद पुराना रिश्ता है। फिर चाहे बात मोहम्मद अजहरुद्दीन-संगीता बिजलानी, के एल राहुल-अथिया शेट्टी, हो या फिर विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की ही क्यों ना हो। जहां क्रिकेटर्स बी-टाउन डीवा की खूबसूरती पर अपना दिल हार बैठते हैं तो वहीं एक्ट्रेसेस भी उनसे शादी करके अपना आशियाना बसा लेती हैं। बात करें इन दिनों सबसे चर्चित भारतीय क्रिकेट शुभमन गिल (Shubham Gill) की तो उनकी दिल को अक्सर किसी ना किसी एक्ट्रेस पर आया करता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 मैच में शुभमन ने वो कारनामा कर दिया। जिसके लिए बड़े-बड़े खिलाड़ी सोचते हैं। केवल 23 साल की उम्र में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाकर शुभमन ने विराट कोहली (Virat Kohli) का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। शुभमन के बैटिंग स्टाइल को देख युवराज सिंह, हरभजन सिंह जैसे खिलाड़ियों ने तारीफ की है। ये तो बात हो गई क्रिकेट वर्ल्ड की। खेल के अलावा शुभमन गिल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में रहते हैं। कभी उनका नाम बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ जोड़ा जाता है तो कभी सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ उनके अफेयर के चर्चा गर्म होते हैं। इस बीच अफवाह है कि अब शुभमन का दिल साउथ की क्यूट अदाकारा और नैशनल क्रश रश्मिका मंदाना पर आ गया है। उनकी इस बात से सभी उनके फैंस हैरान रह गए हैं।


शुभम गिल के अलावा क्रिकेटर विराट कोहली बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी कर चुके हैं और वह अपना दिल भी उन्हें दे चुके हैं। लेकिन एक इंटरव्यू क् दौरान विराट से उनकी फेवरेट एक्ट्रेस के बारें में पूछने पर उन्होंने रश्मिका मंदाना के नाम की तरफ इशारा किया था। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने एक इंटरव्यू में अपने फेवरेट क्रिकेट का खुलासा किया था। रश्मिका मंदाना ने उनका फेवरेट क्रिकेट विराट कोहली या रोहित शर्मा नहीं है, बल्कि टीम इंडिया को तीन आईपीसी ट्रॉफी जिताने वाले भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उनके फेवरेट क्रिकेटर है।

यह भी पढ़ें: टाइगर 3 का पोस्टर हुआ जारी, सलमान खान के फैंस खुशी से झूम उठे

शुभमन की डेटिंग की खबरें उस वक्त सबसे ज्यादा सामने आईं, जब सोनम बाजवा के पंजाबी चैट शो 'दिल दियां गल्ला' में इस पर सवाल पूछा गया था। सोनम ने शुभमन से पूछा था कि क्या वह वाकई सारा को डेट कर रहे हैं? इस पर क्रिकेटर ने शरमाते हुए कहा था, 'हो सकता है।' जब सोनम ने उन्हें उकसाया और पूछा, 'सारा का सारा सच बोलो।' इस पर शुभमन ने कहा था, 'सारा दा सारा सच बोल दिया (मैंने सच कहा है)। शायद हां शायद नहीं।


बहरहाल, सच क्या है यह तो विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, रश्मिका मंदाना और शुभम गिल ही अच्छी तरह से जानते हैं। उनके फैंस तो सिर्फ उनकी खबरें पड़कर ही खुश हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें : 45वें दिन पठान का कमाल, 7वें शुक्रवार शाहरुख खान दीपिका पादुकोण की फिल्म ने की धुंआधार कमाई