26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस अभिनेत्री ने कहा-बॉलीवुड और साउथ दोनों इंडस्ट्री में हुआ मेरा सेक्सुअल हैरेसमेंट

अभिनेत्रियां MeToo मूवमेंट के तहत अपने अनुभव साझा कर रही हैं। इस लिस्ट में एक और अभिनेत्री का नाम जुड़ गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 11 Oct 2018, 10:44 AM IST

Amyra Dastur

Amyra Dastur

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में इस समय MeToo मूवमेंट की लहर सी चल रही है। रोजाना महिला उत्पीड़न के कई मामले सामने आ रहे हैं। बॉलीवुड की कई महिला हस्तियों ने बड़े—बड़े स्टार्स पर शोषण और उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। वहीं कुछ अभिनेत्रियां MeToo मूवमेंट के तहत अपने अनुभव भी साझा कर रही हैं। अब इस लिस्ट में एक और अभिनेत्री का नाम जुड़ गया है। एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर ने भी मीटू के तहत अपनी आपबीती सुनाई है।

पुरुष और महिला दोनों ने किया सेक्सुअल हैरेसमेंट:
अमायरा ने एक न्यूज एजेंसी को दिए साक्षात्कार में कहा, 'मैं पुरुष और महिला दोनों के द्वारा सेक्सुअल हैरेसमेंट का शिकार रही हूं। मगर मेरे अंदर इतना साहस नहीं है कि मैं उनका नाम बता कर उन्हें शर्मिंदा करूं। वे ताकतवर लोग हैं।'

बॉलीवुड और साउथ दोनों इंडस्ट्री में हुआ उत्पीड़न:
अमायरा ने बताया, 'मैं ईमानदारी से बताऊं तो मैं कास्टिंग काउच का हिस्सा नहीं रही हूं मगर मैं बॉलीवुड और साउथ दोनों क्षेत्रों में उत्पीड़न का शिकार रही हूं। मैं एक दिन इसका खुलासा जरूर करूंगी। जब तक मैं सुरक्षित महसूस नहीं कर लेती मैं किसी पर उंगली नहीं उठाऊंगी।'

तनुश्री के आरोपों के बाद शुरू हुई मुहीम:
बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर पर शोषण के आरोप लगाए थे। इसके बाद से बॉलीवुड में MeToo की मुहीम आग की तरह फैल गई। बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े—बड़े लोगों के नाम इस मुहीम में सामने आ रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग