मुंबई। बॉलीवुड के मेगास्टार अभिनेता अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी। अब कोई भी अमिताभ के घर जाकर उनके साथ लंच कर सकता हैं। वैसे तो जितना बड़ा नाम होता है उनसे मिलना उतना ही मुश्किल होता है। एक आम इंसान केवल उनके घर को बाहर से ही देख सकता है, लेकिन अब कोई भी उनके घर के अंदर जा सकता हैं। अब आप अपने मन में सोच रहे होंगे कि क्या अमिताभ बच्चन अपने फैंस को कोई पार्टी देने वाले हैं तो आप गलत हैं। बल्कि कुछ शेफ का एक ग्रुप जो खुद को वन स्टार हाउस पाार्टी कहता है वो अमिताभ के घर में एक पॉप रेस्त्रां बनाने वाले हैं।