24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूनम पांडे के बाद अब Milind Soman पर मामला दर्ज, बिना कपड़ों के दौड़े थे गोवा के बीच पर

गोवा की एक क्षेत्रीय राजनीतिक दल गोवा सुरक्षा मंच ने अब वास्को पुलिस स्टेशन में अभिनेता मिलिंद सोमन ( Milind Soman ) के खिलाफ शिकायत दर्ज की है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि सोमन के सोशल मीडिया पेज पर अपलोड की गई उनकी न्यूड तस्वीर गोवा की छवि और संस्कृति का अपमान कर रही है।

2 min read
Google source verification
पूनम पांडे के बाद अब Milind Soman पर मामला दर्ज, बिना कपड़ों के दौड़े थे गोवा के बीच पर

पूनम पांडे के बाद अब Milind Soman पर मामला दर्ज, बिना कपड़ों के दौड़े थे गोवा के बीच पर

मुंबई। मॉडल-एक्ट्रेस पूनम पांडे ( Poonam Pandey ) को गुरुवार को गोवा में एक प्रतिबंधित क्षेत्र पर कथित रूप से अश्लील फोटोशूट के लिए गिरफ्तार किया गया है, जिसके बाद मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन ( Milind Soman ) ने अपने जन्मदिन के मौके पर 4 नवंबर को गोवा के बीच पर न्यूड दौड़ लगाई। लोग पूनम के खिलाफ एक्शन और मिलिंद को नजरअंदाज करने पर नाराज हो गए। अब मिलिंद के खिलाफ भी मामला दर्ज हो गया है।

यह भी पढ़ें : सास से 1 साल बड़े हैं मिलिंद सोमन, 52 की उम्र में 26 की अंकिता से की थी शादी

छवि और संस्कृति का अपमान
गोवा की एक क्षेत्रीय राजनीतिक दल गोवा सुरक्षा मंच ने अब वास्को पुलिस स्टेशन में अभिनेता मिलिंद सोमन के खिलाफ शिकायत दर्ज की है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि सोमन के सोशल मीडिया पेज पर अपलोड की गई उनकी न्यूड तस्वीर गोवा की छवि और संस्कृति का अपमान कर रही है। 4 नवंबर को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सोमन ने गोवा बीच पर न्यूड रनिंग की तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे टू मी।

ये है मामला
मिलिंद सोमन ने हाल ही अपना 55वां बर्थडे ( Milind Soman Birthday ) मनाया। इस दौरान वह गोवा में हैं। मिलिंद का एक फोटो वायरल हो रहा है जिसमें वह बिना कपड़ों के समुद्र किनारे दौड़ते नजर आ रहे हैं। इस फोटो पर वैसे तो कोई खास विवाद नहीं हुआ, लेकिन पूनम पांडे को हिरासत में लेने के बाद लोग सवाल पूछ रहे हैं। महिला और पुरुष की ओर से अश्लीलता फैलाने को लेकर बहस हो रही है।

यह भी पढ़ें : छोटा रहा बॉलीवुड कॅरियर, सलमान पर लगाए ईर्ष्या करने के आरोप, जीता है लग्जरी लाइफ

पुरुषों के प्रति दया क्यों
लेखक अपूर्व असरानी ( Apurv Asrani ) ने मिलिंद और पूनम की विवादों से जुड़ी फोटो शेयर कर ट्टवीट में लिखा,'पूनम पांडेय और मिलिंद सोमन, दोनों अपने-अपने बर्थडे पर गोवा में बिना कपड़ों के दिखे। पांडे ने आंशिक रूप से, तो सोमन ने पूरी तरह। अश्लीलता के लिए पांडेय क़ानूनी पचड़े में पड़ गयीं। सोमन 55 की उम्र में अपने शरीर की फिटनेस के तारीफ पा रहे हैं। मुझे लगता है कि हम अपनी निर्वस्त्र महिलाओं के मुक़ाबले निर्वस्त्र पुरुषों के प्रति अधिक दया दिखाते हैं।'