
,,
नई दिल्ली। रणबीर कपूर के लिए लड़कियों में कितना क्रेज है ये तो सभी जानते हैं। बॉलीवुड में भी अक्सर उनके रिलेशनशिप की खबरें सामाने आती ही रहती है। रणबीर कपूर बॉलीवुड की कई टॉप एक्ट्रेस को डेट कर चुके हैं। लेकिन आजकल वो अलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं और उनके साथ काफी सीरियस हैं।
लेकिन लगता है कि अब बॉलीवुड की एक और हीरोइन का दिल रणबीर के सांवरिया वाले तौलिए लुक पर आ गया है। और ये हीरोइन है एक्ट्रेस नुसरत भरूचा जी हां, आलिया के हीरो रणबीर कपूर से नुसरत ने अनोखी सी फरमाइश कर दी है। वो फरमाइश ये है कि नुसरत भरूचा रणबीर कपूर को एक बार फिस तौलिए वाले लुक में दिखना चाहती है।
हाल ही में आईफा अवॉर्ड्स 2019 का नया प्रोमो रिलीज किया गया है। इस प्रोमो में शो के होस्ट आयुष्मान खुराना विक्की कौशल से सवाल पूछते हैं कि वो बिग बॉस के घर में किसे देखना चाहते हैं. इसपर विक्की कौशल कहते हैं, 'मैं रणवीर सिंह को देखना चाहता हूं. मुझे देखना है कि ये घर उसे कैसे रोक सकता है.' इसके बाद आयुष्मान नुसरत से पूछते हैं, 'तुम बिग बॉस के घर में किसे तौलिए में देखना चाहती हो। इस पर नुसरत कहती हैं, 'बोल दूं... रणबीर कपूर.' तभी आयुष्मान उन्हें याद दिलाते हैं, 'आलिया यहीं बैठी हैं.' आयुष्मान की इस बात पर आलिया भी उंगली उठा कर रिएक्शन देती हैं।
आपको याद होगा कि अपनी पहली फिल्म 'सांवरिया' में रणबीर कपूर तौलिए में नजर आ चुके हैं। इस फिल्म में रणबीर ने एक गाने के आखिर में अपना तौलिया गिरा भी दिया था। उनका यह अवतार उस समय काफी सुर्खियों में रहा था।
Published on:
17 Oct 2019 03:39 pm
