पत्नी ने ही किया था खुलासा, 14 साल के ओम पुरी से 55 साल की नौकरानी ने बनाए थे संबंध
नई दिल्लीPublished: Oct 21, 2021 03:03:08 pm
ओम पुरी ने दो शादियां की थीं। उनकी दूसरी पत्नी नंदिता पुरी ने उन पर ‘अनलाइकली हीरो: द स्टोरी ऑफ़ ओम पुरी’ किताब लिखी थी। इस किताब में उन्होंने ओम पुरी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे।


om puri
नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ओम पुरी से जुड़े किस्से आज भी लोगों के बीच छाए रहते हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड जगत तक अपने हुनर का लोहा मनवा चुके ओम पुरी का जन्म 18 अक्टूबर 1950 को हुआ था। अंबाला में जन्मे ओम पूरी का बचपन तंगहाली में गुजरा। जिसके कारण उन्हें होटल में बर्तन भी धोने पड़े थे। उन्होंने कोयला बीनने का भी काम किया था। लेकिन फिल्मों में आने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनकी एक्टिंग के लाखों लोग दीवाने थे। हालांकि, फिल्मों के अलावा उनकी निजी जिंदगी भी काफी सुर्खियों में रही। उनके नाम कई विवाद हैं। कहा जाता है कि उन्होंने 14 साल की उम्र में नौकरानी से संबंध बनाए थे।