1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिर्फ एक सवाल ने बदल दी थी जैकी श्रॉफ की किस्मत, बना दिया बॉलीवुड का ‘हीरो’

ये वो वक्त था जब जैकी श्रॉफ मुंबई में धक्के खा रहे थे। छोटा-मोटा काम कर रहे थे। ऐसे ही एक दिन वो एक बस स्टैंड पर खड़े थे। उसी वक्त एक व्यक्ति उनके पास आकर बोलता है कि...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 15 Nov 2021, 1:34 PM IST

Only one question changed the destiny of Jackie Shroff

Jackie Shroff

नई दिल्ली: आज बॉलीवुड के हीरो जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। हालांकि उनका शुरुआती जीवन बेहद मुश्किलों से भरा था और उन्हें मुंबई में काम के लिए तमाम धक्के खाने पड़े थे। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि कैसे उनकी किस्मत बदल गई, वो भी सिर्फ एक सवाल से। आइये जानते हैं जैकी श्रॉफ की जिंदगी से जुड़ा ये अहम किस्सा।

जब जैकी श्रॉफ मुंबई में धक्के खा रहे थे

दरअसल ये वो वक्त था जब जैकी श्रॉफ मुंबई में धक्के खा रहे थे। छोटा-मोटा काम कर रहे थे। ऐसे ही एक दिन वो एक बस स्टैंड पर खड़े थे। उसी वक्त एक व्यक्ति उनके पास आकर बोलता है कि मॉडलिंग करेगा क्या? यह सुनकर जैकी बोले कि ये क्या होता है। शख्स ने कहा- कुछ नहीं, तुम्हें फोटो खिंचाना है, इसके बदले पैसे मिलेंगे। यह सुनकर जैकी श्रॉफ खुश हो गए। क्योंकि तब वो जहां काम कर रहे थे वहां से ज्यादा पैसे नहीं मिलते थे।

उन्हें लगभग सात हजार रुपए मिले

जैकी मॉडलिंग के लिए तैयार हो गए। पहली बार उन्हें लगभग सात हजार रुपए मिले थे। उसके बाद उन्होंने जॉब छोड़ दी और मॉडलिंग करने लगे। इसी दरम्यान धीरे-धीरे उन्हें फिल्मों में भी छोटे-मोटे रोल मिलने लगे। जैकी श्रॉफ ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वो मॉडलिंग कर रहे थे तभी डायरेक्टर सुभाष घई ने उन्‍हें अपनी फिल्‍म ‘हीरो’ में लीड रोल ऑफर किया। हालांकि एक्टिंग सीखने में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था।

यह भी पढ़ें: कई बार धर्मेंद्र के प्रपोजल को ठुकरा चुकी थीं हेमा मालिनी, हीमैन ने शादी से पहले सामने रखी थी ये शर्त

एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं

कई बार गलत सीन शूट करने पर उन्हें डांट भी पड़ती थी, लेकिन सीखने के जुनून में वो सब सहते गए। इसके बाद एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। जैसे- हीरो, राम-लखन, परिंदा, दूध का कर्ज, सौदागर, खलनायक, बॉर्डर, बंधन, हलचल, भागम-भाग आदि।

यह भी पढ़ें: अरे भाई एक्ट्रेस को भी डांस करने दिया करो- जब गोविंदा से बोले राजकुमार, सुभाष घई ने सुनाया था किस्सा