
padmavati movie review
तमाम विवादों के बाद भी फिल्म पद्मावत देश के 4 राज्यों में रिलीज नही हो पाई है। फिल्म पर जहां एक तरफ विरोध चालू है तो वहीं दूसरी तरफ फिल्म की कमाई करने का सिलसिला भी चालू है। इसी बीच एक बड़ी खबर आई है कि अब फिल्म राजस्थान में दिखाई जाने वाली है। लेकिन इस फिल्म को देखने के लिए सिर्फ 4 दर्शक ही होंगे। दरअसल सोमवार को फिल्म का एक शो जोधपुर के सत्यम सिने प्लेक्स में प्रदर्शित किया जाएगा, जिसे हाईकोर्ट जस्टिस संदीप मेहता देखेंगे। जस्टिस संदीप मेहता के साथ रजिस्टार, जस्टिस मेहता के निजी सचिव और स्टेनो भी सिनेमा हाॅल में मौजूद होंगे।
बता दें कि फिल्म से जुड़ा एक केस हाईकोर्ट में चल रहा है जिसके केस की सुनवाई कर रहें जज संदीप मेहता ने भंसाली के वकील से कहा था कि जब तक वो फिल्म नहीं देख लेंगे, तब तक ये निर्णय नही किया जा सकता है कि फिल्म लोगों की भावनाओं का आहत करती है कि नहीं। इसके लिए हाईकोर्ट ने फिल्म की सिर्फ स्क्रीनिंग करने का आदेश दिया था।इसके पुलिस सुरक्षा के साथ फिल्म की स्किनिंग की जा रही है। फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान पुलिस के कुछ बड़े आफिसर के साथ ही करीब 200 पुलिस के जवान सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे। बता दें कि फिल्म देखने के बाद जस्टिस संदीप मेहता मंगलवार को ही फिल्म को लेकर फैसला सुना सकते हैं।
गौरतलब है कि फिल्म पर करणी सेना जैसे कुछ राजपूत संगठनों ने विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि फिल्म में कुछ अंतरंग सीन्स रानी पद्मावती का खिलजी के साथ फिल्माया गया है। जो कि इतिहास के साथ छेड़ छाड़ है। तमाम विवादों के बाद फिल्म के नाम में बदलाव के साथ तथा घूमर गाने समेत कुछ और बदलावों के बाद फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा चुका है। फिल्म में दीपिका पादुकोण के अलावा रणवीर सिंह और शाहिद कपूर मुख्य किरदार में है। तीनों की ही तिगड़ी ने फिल्म में जैसे एक्टिंग का ओवरडोज ही डाल दिया हो। हर कोई तीनों ही कलाकारों के एक्टिंग की तारीफ कर रहा है। जो दर्शक फिल्म देख कर आए है उन्हें फिल्म के काफी सारे सीन्स अच्छे लगे है।
Updated on:
5 Feb 2018, 4:39 PM IST
Published on:
5 Feb 2018, 3:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.