4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PADMAAVAT COLLECTION: विवाद हुआ FLOP, फिल्म ने कमाएं 500 करोड़

तीसरे हफ्ते में भी फिल्म ने काफी अच्छा कारोबार किया है और अब चौथे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 21 Feb 2018, 11:27 AM IST

rewa

rewa

साल की सबसे ज्यादा विवादित रही संजय लीला भंसाली की फिल्म PADMAAVAT के ताबड़तोड़ कमाई करने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। फिल्म अब तक बॉक्सऑफिस के रेस में बनी हुई है। तीसरे हफ्ते में भी फिल्म ने काफी अच्छा कारोबार किया है और अब चौथे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। फिल्म ने अब तक कुल वर्ल्डवाइड 540 करोड़ का बिजनेस कर लिया है और अब भी ये सिलसिला चालू है।


वहीं फिल्म ने देश में कुल 278 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही फिल्म 300 करोड़ी क्लब में भी शामिल हो जाएगी।इस खुशी के मौके पर पूरी टीम 24 फरवरी को सक्सेस पार्टी करने वाली है। पार्टी में तकरीबन 150 मेहमानों की उम्मीद जताई जा रही है। इस पार्टी का वेन्यू भी खास होगा लेकिन इसे लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है।


बता दें कि ये फिल्म पहले ही फिल्म के सभी स्टार कास्ट और फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन चुकी है। फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हुई है। फिल्म के रिलीज से पहले सभी के बीच ये संशय था कि फिल्म कितनी कमाई करेगी। दरअसल राजस्थान समेत कुछ राज्यों में रिलीज नही हो पाई है। जिसके वजह से फिल्म की कमाई पर भी असर पहुंचा है। हालांकि फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली अब भी इस कोशिश में है कि फिल्म को राजस्थान में किसी भी तरह से रिलीज किया जाए लेकिन इसके आसार अभी दिखाई नही दे रहे हैं।


गौरतलब है कि फिल्म पर करणी सेना और कुछ राजपूत संगठनों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा था कि फिल्म में रानी पद्मावती का अंतरंग सीन अलाउद्दीन खिलजी के साथ फिल्माया गया है जो रानी पद्मावती का अपमान है और साथ ही इतिहास के साथ खिलवाड़। हालांकि फिल्म रिलीज होने के बाद ऐसे कोई भी सीन फिल्म में नही मिले लेकिन उसके बावजूद फिल्म का राजस्थान में रिलीज होने का रास्ता साफ नही हो पाया है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन