21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

‘पागलपंती’ के नए पोस्टर जारी : अलग अंदाज में दिखीं स्टारकास्ट, फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान

फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट से फिल्म 'पागलपंती' का नया पोस्टर शेयर किया है। जैसा कि फिल्म का नाम है वैसे ही इस फिल्म के सभी ...
2 min read
Google source verification

image

Shaitan Prajapat

Oct 19, 2019

Pagalpanti

Pagalpanti

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म 'पागलपंती' के लुक कैरेक्टर्स पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर्स के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 22 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 'पागलपंती' के अलग-अलग पोस्टर के साथ फिल्म के सभी लीड कैरेक्टर्स की लुक को रिवील किया गया है। पोस्टर में सभी किरदारों के लुक काफी फनी लग रहे हैं। थ्रीलर और एक्शन फिल्मों में अपनी एक्टिंग का कमाल दिखाने के बाद जॉन अब्राहम एक बार फिर इस फिल्म से कॉमेडी फिल्मों में कदम रख रहे हैं।

फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट से फिल्म 'पागलपंती' का नया पोस्टर शेयर किया है। जैसा कि फिल्म का नाम है वैसे ही इस फिल्म के सभी कलाकार पोस्टर में दिखाई दे रहे हैं। शेयर किए गए पोस्टर में जॉन अब्राहम, अरशद वारसी, अनिल कपूर और पुलकित सम्राट नजर आ रहे हैं। पोस्टर में सभी कास्ट पागलपंती दिखाते नजर आ रहे हैं।

फिल्म के पहले पोस्टर में जॉन अब्राहम का काफी अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। फिल्म में जॉन के किरदार का नाम राज किशोर होगा। जबकि इलियाना के किरदार का नाम संजना होगा। अरशद वारसी भी अपने पोस्टर में काफी फनी एक्सप्रेशन देते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्टर को देखकर लग रहा है कि फिल्म में अनिल कपूर का किरदार काफी मजेदार होने वाला है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग