
कौन थे पहलाज निहलानी?
Pahlaj Nihalani Death: फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर आ रही है। फेमस फिल्ममेकर पहलाज निहलानी का निधन हो गया है। उन्होंने 76 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। वह लंबे समय ये लीवर संबंंधित बीमारी से जूझ रहे थे। उनका मुंबई के प्रसिद्ध नानावती अस्पताल में इलाज चल रहा था, वहीं उन्होंने गुरुवार 4 जून को अंतिम सांस ली। जैसे ही उनके निधन की खबर आई हर कोई हैरान रह गया। पहलाज निहलानी के अचानक चले जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। हर कोई यह जानना चाह रहा है कि यह कौन थे? जिन्होंने हिंदी सिनेमा में एक लंबा और रसूखदार सफर तय किया...
पहलाज निहलानी को आसान शब्दों में कहें तो वह बॉलीवुड के एक ऐसे पारखी फिल्ममेकर थे जो दर्शकों की नब्ज को बखूबी पहचानते थे। उन्होंने निर्माता के रूप में एक बेहद सफल करियर बनाया और बॉलीवुड को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। वह 'आंखें', 'शोला और शबनम', 'इल्जाम', 'अंदाज', 'तलाश', 'रंगीला राजा' और 'जूली 2' जैसी कई लोकप्रिय फिल्मों के निर्माण के लिए जाने जाते थे।
फिल्म निर्माण के अलावा, पहलाज निहलानी की एक और बड़ी पहचान यह भी थी कि उन्होंने साल 2015 से 2017 तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) यानी सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया था। उनके इस दो साल के कार्यकाल ने देश भर में काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
सेंसर बोर्ड के चीफ रहते हुए फिल्मों में कड़े कट्स लगाने और कैंची चलाने के उनके कई फैसलों ने फिल्म जगत में भारी विवाद खड़ा कर दिया था। उस दौरान रचनात्मक स्वतंत्रता, सेंसरशिप की सीमाओं और भारतीय सिनेमा में सेंसर बोर्ड की भूमिका को लेकर पूरी इंडस्ट्री में एक लंबी और तीखी बहस छिड़ गई थी। कई फिल्ममेकर्स उनके कड़े रुख से नाराज भी हुए, लेकिन निहलानी हमेशा अपने नियमों पर अडिग रहे।
पहलाज निहलानी का नाम आते ही अभिनेता गोविंदा का चेहरा खुद-ब-खुद सामने आ जाता है। उन्हें गोविंदा का 'गॉडफादर' भी कहा जाता था। उन्होंने ही गोविंदा की शुरुआती करियर की सबसे यादगार और सुपरहिट फिल्मों को प्रोड्यूस किया था, जिसने गोविंदा को फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़े स्टार के रूप में स्थापित करने में मुख्य भूमिका निभाई। उनके द्वारा बनाई गई मसाला फिल्में आज भी सुपरहिट हैं।
Updated on:
04 Jun 2026 01:09 pm
Published on:
04 Jun 2026 12:42 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
