scriptpanipat poster out: ‘कांचा चीना’ के बाद फिर खतरनाक लुक में नजर आए संजय दत्त, बेटी त्रिशाला ने किया ये कमेंट | panipat poster release sanjay dutt looks trishala dutt react on poster | Patrika News

panipat poster out: ‘कांचा चीना’ के बाद फिर खतरनाक लुक में नजर आए संजय दत्त, बेटी त्रिशाला ने किया ये कमेंट

locationमुंबईPublished: Nov 04, 2019 01:31:09 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

संजय दत्त के पोस्टर पर उनकी बेटी त्रिशाला दत्त ने कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ की है। त्रिशाला ने पोस्टर पर कमेंट करते हुए लिखा…

sanjay dutt trishala dutt

sanjay dutt trishala dutt

डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की आगामी फिल्म ‘पानीपत’ अगले माह रिलीज होने जा रही है। सोमवार को इस फिल्म से संजय दत्त और कृति सेनन का फर्स्ट लुक का पोस्टर जारी किया गया। ‘कांचा चीना’ के बाद संजय का यह अगला खतरनाक रूप दर्शकों को दिखेगा। दोनों स्टार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से’ पानीपत’ में अपने लुक का पोस्टर रिलीज किया है। इन पोस्टर में जानकारी दी गई है कि फिल्म का ट्रेलर 5 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में संजय दत्त के किरदार अफगान के राजा अहमद शाह अब्दाली और अर्जुन कपूर के किरदार सदाशिवराव भाऊ की लड़ाई को दिखाया जाएगा। वहीं, कृति इस फिल्म में पावर्ती बाई के किरदार में नजर आएंगी।
panipat poster out
संजय दत्त के पोस्टर पर उनकी बेटी त्रिशाला दत्त ने कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ की है। त्रिशाला ने पोस्टर पर कमेंट करते हुए लिखा, लव यू…आप बहुत शानदार लग रहे हैं। बता दें पहले पोस्टर में युद्ध का सीन था।
इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा अर्जुन कपूर, कृति सेनन, पद्मिनी कोल्हापुरी, जीनत अमान और मोहनीश बहल नजर आएंगे। 6 दिसंबर को रिलीज हो रही इस फिल्म में पानीपत की तीसरी लड़ाई दिखाई जाएगी।
panipat poster out
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो