
parineeti chopra
बॉलीवुड सेलिब्रिटी त्यौहार और स्पेशल मौके पर फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। लेकिन कई बार अधुरी जानकारी के कारण उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता हैं। हाल ही में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को भी ट्रोलिंग का शिकार हो गई। परिणीति ने एक दिन बाद शुक्रवार को अपने ट्विटर हैंडल से फैंस को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। जैसे ही परिणीति चोपड़ा ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी, लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
आपको बता दे कि गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कई बॉलीवुड स्टार्स ने सोशल मीडिया पर लोगों को बधाई दी थी लेकिन परिणीति ने दूसरे दिन शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। अभिनेत्री ने अपने ट्विटर हैंडल से एक विडियो शेयर किया। यह विडियो मई के महीने का है, जिसमें उनके तथाकथित प्रेमी चरित देसाई पानी के अंदर झंडा फहराते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद लोगों ने उन्हें निशाना बनाना शुरू कर दिया। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'दीदी कल था।'
वर्कफ्रंट की बता करें तो परिणीति चोपड़ा फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' के हिंदगी रीमेक में नजर आने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग लंदन में हो रही है। हॉलीवुड की मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'जबरिया जोडी' पिछले सप्ताह रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर सकी।
Published on:
16 Aug 2019 08:07 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
