
parineeti chopra
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (parineeti chopra) बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल (Saina nehwal) की बायोपिक (Saina Nehwal Biopic) की शूटिंग के दौरान चोटिल (Parineeti Chopra injured) हो गई हैं। एक्ट्रेस पिछले कई दिनों से सायना नेहवाल की बायोपिक की शूटिंग में व्यस्त हैं। शूटिंग के दौरान उनकी गर्दन में चोट लग गई और शूटिंग रोकनी पड़ी। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। परिणीति (parineeti chopra) ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए एक तस्वीर पोस्ट की है।
फोटो के साथ उन्होंने लिखा,'मैंने और सायना की टीम ने इस बात का पूरा ध्यान रखा था कि कहीं मैं चोटिल ना हो जाऊं, पर मैं हो गई।' साथ ही उन्होंने लिखा,'मैं पूरी तरह से आराम कर रही हूं। खुद को एक बार फिर से बैडमिंटन खेलने के लिए तैयार कर रही हूं।' तस्वीर में देखा जा सकता है कि उनकी गर्दन पर पट्टी लगी हुई है। उल्लेखनीय है कि सायना नेहवाल की बायोपिक पहले श्रद्धा कपूर कर रही थीं।
फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर पर रिलीज कर दिया गया था, लेकिन बाद में श्रद्धा फिल्म से बाहर हो गईं। इसके बाद परिणीति को कास्ट किया गया। इस फिल्म का नाम 'सायना'होगा। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। बता दें परिणीति लंबे वक्त से फिल्म के लिए जबरदस्त ट्रेनिंग कर रही हैं।
Published on:
16 Nov 2019 01:04 pm
