script

आखिरकार हो गया खुलासा, इस दिन यहां होगी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई

Published: May 02, 2023 03:56:46 pm

Submitted by:

Shweta Bajpai

Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों की सगाई को लेकर समय समय पर तरह तरह की खबरें आती रहती हैं। फाइनली अब सगाई की डेट सामने आ गई है।

arineeti chopra raghav chadha Engagement

arineeti chopra raghav chadha Engagement

Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का नाम इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में खूब घूम रहा है। पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा के डेटिंग के रूमर्स सुर्खियों में हैं। दोनों मुंबई में लगातार दो दिन लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किए गए थे, जिसके बाद से दोनों की अफेयर की चर्चाएं तेज हो गई है। दोनों की शादी के चर्चे जोरों पर है। पिछले दिनों दोनों के रोके को लेकर खबर सामने आई थी और दोनों की सगाई को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की सगाई की डेट सामने आ गई है। दोनों इसी महीने सगाई करने वाले हैं।
आपको याद हो तो कुछ दिन पहले खबर आई थी कि दोनों का रोका हो चुका है। इसके बाद से फैंस इसे लेकर नए अपडेट्स का इंतजार कर रहे थे। अब उनकी सगाई को लेकर नई खबर सामने आई है, जिसमें दोनों की सगाई की डेट का खुलासा हो गया है।

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि परिणीति और राघव इसी महीने सगाई करने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 13 मई को नई दिल्ली में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक दूसरे से सगाई करेंगे। इस खबर से परिणीति के फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। हालांकि अब तक इसपर परिणीति चोपड़ा या राघव चड्ढा की ओर से कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें

लीक हुआ Shah Rukh Khan की Jawan का टीजर !

https://twitter.com/hashtag/parineetichopra?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
पिछले महीने खबर आई थी कि एक निजी कार्यक्रम में दोनों का रोका हो चुका है। इसके बाद परिणीति की अंगूठी ने सबका ध्यान खींचा। फैंस का मानना था कि दोनों ने चोरी छिपे रोका कर लिया है।

वहीं खबर ये भी थी कि राघव और परणीति की शादी इस साल अक्टूबर में हो सकती है। शादी के कार्यक्रम शुरू करने से पहले दोनों अपने कामकाज खत्म कर लेना चाहते हैं। शादी को लेकर दोनों किसी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं।
https://twitter.com/Hotstuffvibe/status/1642911789578096641?ref_src=twsrc%5Etfw
रिपोर्ट्स की मानें तो राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा एक-दूसरे को तब से जानते हैं, जब वे यूके में पढ़ाई कर रहे थे। ख़बरों के मुताबिक़, परिणीति चोपड़ा मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल में पढ़ रही थीं तो वहीं राघव चड्ढा लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स के स्टूडेंट रहे हैं। इसी साल जनवरी में लंदन में हुए यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर्स अवॉर्ड्स में दोनों शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें

हरिद्वार गंगा आरती में पहुंची कंगना रनौत

ट्रेंडिंग वीडियो