20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रियंका चोपड़ा की खुली पोल! मां मधु भी बोल रही झूठ? तस्‍वीरें कुछ और कह रही

Priyanka Chopra did not attend Parineeti Chopra-Raghav Chadha wedding: प्रियंका चोपड़ा बहन परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल नहीं हो सकी। शादी के बाद मां मधु ने प्रियंका को लेकर जो बातें कही थी, वह संदेह के घेर में है, जानें क्यों और कैसे?

2 min read
Google source verification
priyanka_chopra_with__parineeti_chopra_marrige.jpg

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में शामिल न हो सके।

Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। वहीं शादी के बाद अब परिणीति चोपड़ा अपने ससुराल पहुंच चुकी हैं। कुछ समय से बॉलीवुड गलियारें में चर्चा थी कि देसी गर्ल अपनी बहन की शादी में जरूर आएंगी। मगर प्रियंका (Priyanka Chopra) शादी में शामिल नहीं हो पाई।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में शामिल न हो सके, जिसका कारण एक्ट्रेस की उनकी मां मधु चोपड़ा ने बताया था। उन्होंने मीडिया में कहा, प्रियंका और निक अपने काम के चलते इस शादी का हिस्सा नहीं बन सके। दरअसल, प्रियंका इन दिनों फिल्म की शूटिंग में बिजी है तो वहीं निक जोनस पिछले कुछ दिनों से अमेरिका में हो रहे अपने कॉन्सर्ट में बिजी चल रहे हैं।

लेकिन एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीर तो कुछ और ही बयां कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है जिसकी वजह से जो चर्चा का विषय बन गई है। इस फोटो में एक्ट्रेस अपनी बेटी मालती के साथ पूल में मस्ती करती नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा की मां मधु का बड़ा खुलासा, परिणीति की शादी में जानें क्या हुआ लेन-देन

इस फोटो के देखने के बाद हर किसी के मन में यही सवाल आ रहा है कि अगर देसी गर्ल फ्री थी तो उनकी मां मधु ने मीडिया से यह क्यों कहा कि प्रियंका काम में बिजी हैं। प्रियंका की सोशल मीडिया पर पिछले दो दिनों पर नजर डालेंगे तो काम से जुड़ा कुछ भी प्रियंका ने नहीं शेयर की है। इससे अंदाजा यह लगाया जा रहा है कि जानबूझकर प्रियंका शादी में नहीं आई। असली सच्चाई क्या है, यह तो प्रियंका ही बता पाएंगी।

वैसे आज परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा (Parineeti Chopra Raghav Chadha) की शादी की तस्वीरों को प्रियंका (Priyanka Chopra) ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फोटोज शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘पिक्चर परफेक्ट.. न्यूली वेड्स को उनके स्पेशल डे पर ढेर सारा प्यार भेज रही हूं! चोपड़ा परिवार में आपका स्वागत है राघव चड्ढा…

आशा है कि आप हमारे साथ पागलपन में डूबने के लिए तैयार हैं। तुम अब तक की सबसे खूबसूरत दुल्हन हो.. हम तुम्हें और राघव को जीवन भर की खुशियों के लिए ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भेज रहे हैं। एक-दूसरे का ख्याल रखें और इस खूबसूरत प्यार की रक्षा करें। लव यू लिटिल वन परिणीति चोपड़ा।’