Pathan Box Office Collection Day 43: 43वें दिन 'पठान' का ब्लॉकबस्टर रंग देखने को मिला। शाहरुख खान ने फिल्म की ह्यूज सक्सेस पर अपने फैंस के लिए भावुक मैसेज भी दिया। किंग खान ने कहा 'मेहनत और भरोसा अभी बाकी है'। बुधवार को रणबीर कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्‍कार' भी रिलीज हुई। चलिए जानते हैं फिल्म का अबतक का कुल कलेक्शन कैसा रहा।
Pathaan Worldwide Collection: शाहरुख खान की फिल्म पठान लगातार 43 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाए हुए है। फिल्म का धांसू कलेक्शन फिल्म की सफलता की कहानी को साफ बयां कर रहा है। 25 जनवरी को रिलीज होने के बाद फिल्म 'पठान' ने अबतक बॉक्स ऑफिस पर इसके बाद रिलीज हुई किसी भी फिल्म को ज्यादा दिनों तक टिकने नहीं दिया। जिसमें शमिल है 'कार्तिक आर्यन' की 'शहजादा' और अक्षय कुमार की सेल्फी। अब बुधवार यानी की होली के दिन 8 मार्च को रिलीज हुई 'रणबीर कपूर' और 'श्रद्धा कपूर' की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' रिलीज हुई। रणबीर कपूर की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कुल 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। लेकिन दिलचस्प है कि 43 दिन बाद भी 'पठान' की कमाई का दौर जारी है। ‘पठान’ की बंपर कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म की सक्सेस को लेकर 'शाहरुख खान' ने भी फैंस के लिए संदेश दिया और कहा कि 'मेहनत और भरोसा अभी बाकी है' (Mehnat Lagan Aur Bharosa Abhi Zinda Hai)। चलिए जानते है फिल्म पठान ने 43वें दिन कितने का धमाकेदार कलेक्शन किया है।
'सिद्धार्थ आनंद' (Siddharth Anand) निर्देशित 'शाहरुख खान' (Shah Rukh Khan), दीपिका पादुकोण' (Deepika Padukone) और 'जॉन अब्राहम' (John Abraham) फिल्म 'पठान' (Pathaan) का कलेक्शन लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसा लगता है जैसे बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों नोटों की बाढ़ आ गई हो, लेकिन यह बाढ़ सिर्फ पठान के लिए ही अभीतक देखी गई है।
यह भी पढ़ें : तू झूठी मैं मक्कार की बंपर ओपनिंग, पहले दिन होली पर की तगड़ी कमाई
किंग खान की बॉलीवुड में चार सालों बाद वापसी अभीतक कई इतहास रच चुकी है। (Pathaan Blockbuster) फिल्म के अबतक कलेक्शन पर नजर डाले तो फिल्म ने कई फिल्मों के धांसू रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। शाहरुख खान के फैंस का कहना है कि किंग खान की वापसी ऐसी ही ग्रैंड होनी चाहिए थी, जिसमें करोड़ों नोटों की छोजदार बारिश हो रही हो। (Pathan Box Office Collection Day 43) फिल्म ने 43वें दिन देश में (Pathan Collection) कुल 50 लाख का कलेक्शन किया है। हिंदी वर्जन से 513.50 करोड़ रुपये, तो वहीं वर्ल्डवाइड 1040.40 करोड़ रुपये (Crosses Rs 1040.40 Crore Worldwide) का ग्रॉस कलेक्शन किया है। 'पठान' ने देश में तमिल, तेलुगू और मलयालम मिलाकर 650.90 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जबकि तीनों भाषाओं में नेट कलेक्शन 537.41 करोड़ रुपये है। यह फिल्म अभी भी विदेशों में तगड़ी कमाई कर रही है। विदेशों में 43 दिनों में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 389.50 करोड़ रुपये है।
'रणबीर कपूर' (Ranbir Kapoor) और 'श्रद्धा कपूर' (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' (Tu Jhoothi Mai Maikkar) से शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathaan Box Office) पर कोई असर पड़ता नजर नहीं आ रहा है। फिल्म पठान की लगातार सक्सेस से फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद भी बेहद खुश हैं। शाहरुख और दीपिका के फैंस भी उनकी इस खुशी में झूम रहें हैं। यही वजह है कि सिद्धार्थ ने अपनी अपकमिंग फिल्म (siddharth anand movies) 'धूम 4' (Dhoom 4) के लिए शाहरुख को साइन कर लिया है। यानी की अब शाहरुख एक्शन मोड में फिर से धमाका करेंगे। पठान के बाद निर्देशक 'एटली' (Atlee) की फिल्म 'जवान' (Jawan) में (shahrukh khan upcoming movies) एक्ट्रेस नयनतारा के साथ नजर आएंगे। इसके बाद शाहरुख 'डंकी' (Dunki) और इसके बाद शाहरुख 'डॉन 3' (Don 3) में अपना जलवा दिखाएंगे।
यह भी पढ़ें : Dhoom 4: पठान के बाद शाहरुख खान धूम 4 से करेंगे धमाका