Pathaan Mega Hit: शाहरुख खान के फैंस के लिए खुशखबरी। पठान के बाद बॉक्स ऑफिस पर फिर धमाका करेंगे किंग खान। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने खुद ट्वीटर पर इस बात का खुलासा किया है कि उनकी अपकमिंग फिल्म धूम-4 का हिस्सा होंगे शाहरुख खान। चार सालों बाद बॉलीवुड में किंग खान की वापसी फिल्म पठान से कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़कर कई नए इतिहास भी रच चुकी है। बहराल, शाहरुख की पठान के बाद तीन फिल्में पाइपलाइन में हैं। पहली फिल्म है निर्देशक एटली की जवान। जवान में शाहरुख खान के साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा की जोड़ी नजर आएंगी। इसके बाद शाहरुख डंकी में तापसी पन्नू के साथ धमाल मचाएंगे। पठान के बाद ज्यादातर निर्देशकों का भरोसा किंग खान ने फिर से जीत लिया है। इसलिए उन्हें बॉलीवुड के ज्यादातर निर्देशन लगातार अपनी फिल्मों के लिए अप्रोच कर रहें हैं। शाहरुख की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में अब एक और धमाकेदार फिल्म का नाम जुड़ गया है, और वह है धूम 4। जी हां अब किंग खान धूम 4 से भी तूफान लाएंगे। लगता है फिल्म पठान की ह्यूज सक्सेस से सिद्धार्थ आनंद बेहद खुश है इसलिए उन्होंने धूम के फोर्थ वर्जन के लिए शाहरुख को साइन कर लिया है।