30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तू झूठी मैं मक्कार की बंपर ओपनिंग, पहले दिन होली पर की तगड़ी कमाई

Tu Jhoothi Main Makkar Box Office Collection Day 1: होली के त्योहार और वीकेंड होने का पूरा फायदा मिला है फिल्म ' तू झूठी मैं मक्कार' को। लोगों के दिल को छू गई रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की धमाकेदार एक्टिमग और रोमांस। चलिए जानते है पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा रहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anju Chaudhary Bajpai

•

Updated: 9 Mar 2023, 4:15 PM IST

tjmmday1.jpg

Tu Jhoothi Main Makkar Box Office Collection Day 1

TJMM Collection: फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया। फिल्म की बंपर ओपनिंग ने होली पर की तगड़ी कमाई करके धुआंधार कलेक्शन इकट्ठा किया। फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की जोड़ी लोगों को बेहद पसंद आई। साथ ही रोमांस का भरपूर तड़का लगाते हुए फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा दिया है। तो वहीं रणबीर कपूर के फैंस लगातार ट्वीट कर रहें हैं रणबीर के एक फैन ने शाहरुख खान की फिल्म को लेकर कहा कि 'पठान में है दम तो हम भी नहीं हैं कम।' शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' लगातार 43वें दिन भी कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में 536.77 करोड़ और वर्ल्डवाइड 1039 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। तो वहीं दर्शकों के इंतजार को खत्म कर फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाना शुरू कर दिया है। श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की रोमांटिक जोड़ी फिल्म में खूब जच रही हैं। साथ ही यह फिल्म मजेदार रोमांटिक ड्रामा फिल्म बताई जा रही है। तो चलिए जानते है फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा रहा।


'तू झूठी मैं मक्कार' (Tu Jhoothi Main Makkaar) रिलीज के बाद फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। साथ ही फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (Tu Jhoothi Main Makkar Box Office Collection Day 1) ने पहले दिन ही 15.73 करोड़ का धांसू (Rs 15.73 crore on Holi) कलेक्शन किया है, साथ ही वीकेंड पर इसके बढ़ने की उम्मीद भी है।

यह भी पढ़ें : Dhoom 4: पठान के बाद शाहरुख खान धूम 4 से करेंगे धमाका

'रणबीर कपूर' (Ranbir Kapoor) और 'श्रद्धा कपूर' (Shraddha Kapoor) की रोम-कॉम कमेस्ट्री लोगों को बेहद पसंद आ रही है। (TJMM) यह पहली बार है जब रणबीर-श्रद्धा एक फिल्म में नजर आए हैं। निर्देशक 'लव रंजन' (Luv Ranjan) का यह एक्सपेरिमेंट लोगों को बेहद पसंद आया।


(Tu Jhoothi Main Makkar) फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में एक्शन, ड्रामा, रोमांस तो दिखाया ही है साथ ही एक्टर ने कई इमोशनल सीन फिल्माते हुए फैंस को अपना दीवाना भी बना लिया है। बता दें कि कोविड के बाद यह पहली फिल्म है जिसमें श्रद्धा कपूर नजर आई हैं। (Tu Jhoothi Main Makkar BO Collection) पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी शानदार रहा। आने वाला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तय करेगा कि यह फिल्म आगे क्या 'शाहरुख खान' (Shah Rukh Khan) और 'दीपिका पादुकोण' (Deepika Padukone) की फिल्म 'पठान' (Pathaan) को टक्कर देगी। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'एनिमल' (Animal) में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें : नहीं रहे मिस्टर इंडिया के कैलेंडर, सतीश कौशिक की 'द कश्मीर फाइल्स' थी आखरी फिल्म