21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘पति, पत्नी और वो’ में बलात्कारी की जगह इस्तेमाल होगा ये शब्द, पढ़कर आपको भी आ जाएगी हंसी

निर्देशक और लेखक मुदस्सर अजीज की फिल्म में एक डायलॉग में 'बलात्कारी' शब्द के प्रयोग करने से मेकर्स को मुश्किलों का सामना करना पड़ा...

2 min read
Google source verification
Pati Patni Aur Woh

Pati Patni Aur Woh

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म 'पति, पत्नी और वो' कल यानी शुक्रवार को रिलीज होने जा रही हैं। इस मूवी में कार्तिक के अलावा भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे भी मुख्य भूमिका में है। पिछले कई दिनों से फिल्म की स्टार कास्ट प्रमोशन में बिजी है। फिल्म के ट्रेलर को भले ही अच्छा रिस्पॉन्स मिला। लेकिन ट्रेलर भाषा और डायलॉग को लेकर आलोचना की गई।

निर्देशक और लेखक मुदस्सर अजीज की फिल्म में एक डायलॉग में 'बलात्कारी' शब्द के प्रयोग करने से मेकर्स को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद अब फिल्म से 'बलात्कारी' शब्द को हटाकर 'बैड संस्कारी' का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा भी कई ऐसे शब्द हैं, जिन्हें दूसरे शब्दों से रीप्लेस किए गए। वहीं सेक्स हासिल कर लेना को सेक्स के लिए राजी कर लेना कर दिया गया है।

आपको बता दें कि इससे पहले ट्रेलर में एक सीन में कहा गया था- 'बीवी से सेक्स मांग ले तो हम भिखारी, बीवी को हम सेक्स ना दे तो हम अत्याचारी, और किसी तरह जुगाड लगा के हम उससे सेक्स हासिल कर ले ना, तो बलात्कारी भी हम है' अब इस डायलॉग में बैड संस्कारी शब्द का इस्तेमाल किया जाएगा। विवाद के बाद मेकर्स ने ये शब्द हटाने का फैसला किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, पूरा डायलॉग नहीं हटाया गया है, बल्कि सिर्फ शब्द रीप्लेस किया गया है।