
विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' अपने ड्रामा और विवादों के लिए लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में प्रतियोगी पायल मलिक की वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद, उन्हें पहले हफ्ते ही बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। लेकिन अब, घर से बाहर आने के बाद पायल ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया है। उन्होंने घोषणा की है कि वह अपने पति अरमान मलिक से तलाक लेने की तैयारी कर रही हैं।
पायल मलिक ने अपने व्लॉग के जरिए यह खबर साझा की कि वह अब अरमान मलिक के साथ नहीं रहना चाहतीं। पायल ने कहा, "मैं इस ड्रामा और नफरत से तंग आ चुकी हूं। जब तक यह मेरे बारे में था, मैं ठीक थी लेकिन अब ये नफरत मेरे बच्चों तक पहुंचने लगी है। ये बेहद चौंकाने वाला और घिनौना है।"
पायल ने कहा कि सोशल मीडिया पर मिल रही नफरत का असर अब उनके बच्चों पर भी पड़ने लगा है। "लोग अरमान के बहुविवाह से खुश नहीं हैं और अब ये नफरत बर्दाश्त नहीं कर सकते। यह मुझे बहुत बुरी तरह परेशान कर रहा है।"
पायल ने स्पष्ट किया कि वह अरमान और कृतिका के साथ इस नफरत को और सहन नहीं कर सकतीं। "वह कृतिका के साथ रह सकते हैं और मैं अपने बच्चों की देखभाल कर लूंगी। मुझे पता है कि गोलू (कृतिका) जैद के बिना नहीं रह पाएगी। इसलिए शायद वह उसे रख सकती है।"
पायल ने आगे कहा, "या तो हम तीनों अलग हो जाएं, या दो अलग हो जाएं या एक अलग हो जाए। यही हो सकता है। उनको पता नहीं चल रहा है बाहर क्या चल रहा है। मुझे तो पता चल रहा है, इतनी हेट, ट्रोलिंग, गालियां जिंदगी में नहीं पड़ीं। मेरा डिसीजन कन्फर्म है। बच्चों को हम ये सब चीज नहीं सुनवा सकते हैं। मां-बाप ये सब सुन सकते हैं।"
पायल मलिक के इस बयान ने शो के दर्शकों को हैरान कर दिया है। दो पत्नियों वाले यूट्यूबर अरमान मलिक, जो 'बिग बॉस ओटीटी 3' के कारण लगातार ट्रोल्स के निशाने पर रहे हैं, अब अपनी पहली पत्नी पायल मलिक से तलाक की खबर से और भी विवादों में घिर गए हैं।
Updated on:
20 Jul 2024 12:20 pm
Published on:
20 Jul 2024 12:19 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
