
Payal Rohatgi
नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) को हाल ही में एक वीडियो के चलते जेल जाना पड़ा था। उन्होंने 1 दिन जेल में काटने के बाद कई सारी बातें साझा की थीं। पायल सोशल मीडिया पर खूब वीडियो शेयर करती रहती हैं और वापस आने के बाद उन्होंने एक बार फिर अपना काम शुरु कर दिया है। पायल ने रिसेन्टली ट्विटर (Twitter) पर एक वीडियो शेयर कर CAA के विरोध में बोलने वाले लोगों पर निशाना साधा है। उन्होंने बॉलीवुड सेलेब्स की भी क्लास लगाई है।
पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) ने शेयर किए हुए वीडियो में CAA का विरोध कर रहे लोगों को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने फरहान अख्तर और शबाना आज़मी का नाम लेते हुए दोनों को घेरा। पायल ने कहा- CAA की नींव नेहरू जी ने रखी थी. इसका मोदी सरकार से कुछ लेना देना नहीं है बल्कि नेहरू जी से लेना देना है। CAA देश की नागरिकता छीनने नहीं बल्कि अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के बारे में है। उन्होंने आगे कहा कि अरुंधती रॉय, शबाना आजमी और फरहान अख्तर जैसे लोग तो CAA के बारे में जानते हैं वो पढ़े लिखे होने के बावजूद CAA का विरोध कर रहे हैं और भ्रम फैला रहे हैं। पायल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है।
पायल (Payal Rohatgi) ने अपनी जेल की बात पर कहा कि उनके साथ ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि उनपर गलत जानकारी फैलाने का आरोप था जबकि मैंने तो थर्ड पार्टी से जानकारी लेकर बात कही थी जबकि ये अरुंधती रॉय, शबाना आजमी और फरहान अख्तर जैसे लोग तो सबकुछ जानते हुए भ्रम फैला रहे हैं। इसके साथ ही पायल ने स्वरा भास्कर को भी आड़े हाथों लिया है। पायल लगातार कई सेलीब्रिटीज़ को CAA के विरोध में बोलने पर खरी खोटी सुना रही हैं। बता दें कि पायल ने 21 सितंबर को स्वतंत्रता सेनानी पं. मोतीलाल नेहरू के परिवार की महिलाओं और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी को लेकर अभद्र टिप्पणी कर दी थी। जिसकी लिए उन्होंने बाद में माफी भी मांगी थी लेकिन फिर भी उन्हें जेल में रात बितानी पड़ी थी। हालांकि पायल ने साफ किया था कि वीडियो बनाना बंद नहीं करेंगी।
Published on:
23 Dec 2019 12:47 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
