दरअसल, मीडिया से बात करते हुए महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी ( NCW Member Chandramukhi Devi ) ने कहा कि 'किसी के प्रभाव में महिला को समय-असमय घर से बाहर नहीं जाना चाहिए। वह सोचती हैं कि अगर संध्या के समय वह महिला नहीं गई होती या कोई परिवार का बच्चा साथ होता तो शायद ऐसी घटना नहीं होती'। चंद्रमुखी का यह बयान सुन हर कोई उनकी निदां करता हुआ दिखाई दे रहा है। उनके इस बयान पर अभिनेत्री पूजा भट्ट का रिएक्शन भी सामने आया है। पूजा भट्ट ( Pooja Bhatt ) ने ट्वीट करते हुए चंद्रमुखी और राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा से तीखा सवाल किए हैं।