5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्राइवेट वीडियो लीक होने के सालों बाद एक्ट्रेस ने बताया सच, सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड के ‘गंदे’ टॉर्चर की कहानी

सालों पहले एक लीक बाथरूम वीडियो ने जमकर सुर्खियां बटोरीं थी। डांस करते हुए शॉवर के नीचे शूट किया गया वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया था। एक्ट्रेस थीं पूनम पांडे (Poonam Pandey)। अब उन्होंने उस वीडियो के लेकर अपनी बात रखी है।

2 min read
Google source verification
पूनम पांडे प्राइवेट वीडियो लीक होने के सालों बाद एक्ट्रेस ने बताया सच, सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड के ‘गंदे’ टॉर्चर की कहानी

पूनम पांडे ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड के ‘गंदे’ टॉर्चर की कहानी

वायरल वीडियो के बारे में लोगों का कयास था कि उन्होंने पॉपुलैरिटी बटोरने के लिए वीडियो लीक किया है। लेकिन अब जाकर उन्होंने उस वीडियो को वायरल करने वाले शख्स के बारे में बात की है।

पूनम पांडे (Poonam Pandey) ने बताया सच

एक इंटरव्यू में पूनम पांडे (Poonam Pandey) ने बताया कि सोशल मीडिया पर बाथरूम वीडियो उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने शेयर किया था। उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड पर वीडियो लीक करने और बेहद गंदे तरीक से टॉर्चर करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा, ‘मुझे आज भी याद है और मैं इसे कभी नहीं भूल पाऊंगी। हम दोनों एक-दूसरे से लड़ रहे थे और मुझे खुद को बचाना था। लड़ाई में उसने ट्रिमर उठाया और मेरे बालों को ट्रिम करने की कोशिश करने लगा। किसी तरह मैंने उससे ट्रिमर छीन लिया और कमरे से भाग गई। इसके बाद मैं वहां से भाग निकली लेकिन मेरा फोन कमरे में ही छूट गया था। मैं रोते-रोते घर पहुंचीं और अपने पापा को सारा किस्सा बताया। इसके बाद पापा ने उसे बुलाया और कहा कि तुम मेरी बेटी के साथ ऐसा क्यों कर रहे हो।

यह भी पढ़ें: सहारा ग्रुप ने दी ‘‘स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा’ के मेकर्स को लीगल एक्शन की वार्निंग, जानें पूरा मामला

पहले धमकाया फिर लीक किया वीडियो

इसके बाद पूनम पांडे (Poonam Pandey) बताया कि उनके एक्स ने उन्हें वीडियो लीक करने की धमकी दी थी लेकिन उन्होंने सोचा कि कोई इतना नीचे नहीं गिर सकता है। उन्होंने बताया, “उसने मेरे पापा के फोन पर मुझसे बात की और कहा, ‘अगर तुम वापस नहीं आई, तो मैं तुम्हारे इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो पोस्ट करूंगा।’ फिर भी मैंने जाने से मना कर दिया था, तो उसने कहा, ‘तुम्हें मुझ पर भरोसा नहीं है।’ इसके बाद उसने वो वीडियो मेरे फोन से पोस्ट कर दिया। उसके बाद हर कोई मुझे ही ट्रोल कर रहा था। मुझे खूब बुरा भला कहा जा रहा था। उसके दोस्त उसे फोन करके बोल रहे थे कि तू तो हीरो बन गया। भाई तू तो रॉकस्टार निकाला।’’