5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुपचुप तरीके से अभिनेत्री Poonam Pandey ने ब्वॉयफ्रेंड सैम संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर सामने आई कपल की कई रोमांटिक फोटोज

अभिनेत्री पूनम पांडे ने अपने ब्वॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की कई तस्वीरें सामने आई हैं। उनकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Poonam Pandey tied up with boyfriend Sam Bombay

Poonam Pandey tied up with boyfriend Sam Bombay

नई दिल्ली। हमेशा अपनी बोल्डनस की वजह से सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री पूनम पांडे ने आखिरकार अपने ब्वॉयफ्रेंड सैम से शादी कर ली है। जी हां, इस खबर के सामने आने से सभी लोग काफी हैरान है। सोशल मीडिया पर पूनम की शादी, मेंहदी और सगाई की तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में पूनम और उनके पति का लुक काफी जबरदस्त लग रहा है। अभिनेत्री की शादी की तस्वीरों में वह इंडियन में लुक में नज़र आ रही हैं। जिससे पता चल रहा है कि उन्होंने भारतीय रीति रिवाजों के अनुसार ही शादी की है।

View this post on Instagram

The beginning of forever.

A post shared by Sam Bombay (@sambombay) on

पूनम पांडे ने अपने शादी के तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर की है। जिसमें उन्होंने कैप्शन में एक रोमांटिक नोट लिखा है। वह लिखती हैं कि 'वह अगले सात जन्म सैम के साथ ही बिताना चाहती हैं।' यही नहीं पूनम के पति सैम बॉम्बे ने भी शादी और पार्टी की तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- 'मिस्टर और मिसेज बॉम्बे।' यह तस्वीरें मेहंदी सेरेमनी की हैं। तस्वीरों में पूनम अपनी मेंहदी को फ्लॉन्ट करती हुई नज़र आ रही हैं। फोटोज में दोनों ही इंडियन लुक में नज़र आ रहे हैं। शादी के मौके पर पूनम ब्लैक एंड फ्लोरल प्रिंट लंहगे में नज़र आ रही हैं। वहीं उनके पति सैम भी ब्लैक फ्लोरल प्रिंट शेरवानी लुक में दिखाई दिए।

View this post on Instagram

Mr & Mrs Bombay

A post shared by Sam Bombay (@sambombay) on

बता दें हमेशा से सुर्खियों में रहने वाली पूनम पांडे ने 2013 में फिल्म नशा से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। जिसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। वह अक्सर अपने बोल्ड फोटोशूट और वीडियोज की वजह से चर्चाओं में रहती हैं। लेकिन आपको बता दें उनकी बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज बनाने वाले उनके पति सैम बॉम्बे ही हैं। दोनों ही इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो करते हैं। हाल ही में दोनों ने अपना एक लिपलॉक वीडियो भी शेयर किया था।