
Kalki 2898 AD BO Collection Day 10: नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं और दूसरे वीकेंड में फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में यह फिल्म जल्द ही 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 9वें दिन 16.7 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसमें फिल्म ने तेलुगु में 5.4 करोड़, तमिल में 1 करोड़, हिंदी में 9.4 करोड़, कन्नड़ में 0.2 करोड़ और मलयालम में 0.7 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब इसे शनिवार की छुट्टी का फायदा मिला है और रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे शनिवार को कल्कि 2898 एडी ने 34.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ऐसे में फिल्म की कुल कमाई 466 करोड़ रुपये हो गई है। उम्मीद किया जा रहा है कि यह फिल्म रविवार को भी अच्छा कलेक्शन करके घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी।
पैन-इंडिया फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की धूम बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। इसमें अमिताभ बच्चन, कमल हसन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी सहित कई शानदार कलाकार हैं। 600 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म 8,500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।
Published on:
07 Jul 2024 11:28 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
