30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

5 साल की उम्र में प्रकाश राज के बेटे का हो गया था निधन

आज अभिनेता प्रकाश राज का जन्मदिन है। प्रकाश राज साउथ इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपना नाम बना चुके हैं। अक्सर फिल्मों में प्रकाश राज को विलेन, कठोर नेता या फिर पिता के रोल में देखा गया है। वहीं उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने काफी उतार-चढ़ाव देखा है। चलिए ुनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्सों के बारें में जानें।

3 min read
Google source verification
Prakah Raj Birthday Know Interesting Fact About His Life

Prakah Raj Birthday Know Interesting Fact About His Life

नई दिल्ली। साउथ इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड में भी पहचान बना चुके प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और मशहूर एक्टर प्रकाश राज आज 56 साल के हो गए हैं। जी हां, आज दबंग के गनी भाई का जन्मदिन हैं। उनका जन्म 26 मार्च 1965 में बैंगलुरु में हुआ था। बैंगलुरु से में प्रकाश राज बड़े हुए और अपनी पढ़ाई भी उन्होंने वहीं पूरी की। प्रकाश चाहे हर किरदार को बड़े ही शानदार तरीके से करते हैं। वह एक साधारण से किरदार में अपनी एक्टिंग से जान फूंक कर उसमें जान डाल देते हैं। अक्सर हमने प्रकाश राज की प्रोफेशनल लाइफ को ही सुर्खियों में देखा है। लेकिन क्या आप जानते हैं प्रकाश राज की असल जिंदगी में कितनी मुश्किलों भरी रही है। चलिए आज हम आपको अभिनेता की जिंदगी से कुछ ऐसी बातें बताएंगे। जिन्हें सुन आपकी आंखें भी नम हो जाएंगी।

एक छोटे से हादसे ली बेटे की जान

एक्टर प्रकाश राज ने साल 1994 में तमिल फिल्मों की मशहूर हीरोइन ललिता कुमारी से शादी की थी। जिसके बाद कपल का तीन बच्चे हुए। उनकी बेटियों का नाम मेघना और पूजा था और बेटे का नाम सिद्धू था। प्रकाश राज अपनी फैमिली संग बहुत खुश थे। लेकिन उनकी खुशी को ग्रहण लग गया। महज 5 साल की उम्र में ही प्रकाश राज ने अपने बेटे सिद्धू का शव देखा। प्रकाश राज के बेटे का देहांत साल 2004 में हुआ।

दरअसल, प्रकाश राज के बेटे एक ऊंची टेबल पर चढ़कर पतंग उड़ा रहे थे। तभी उनका बैलेंस बिगड़ा और वह ऊंचाई से नीचे गिर गए। बेटे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज हुआ। इलाज के कुछ महीनों बाद प्रकाश राज के बेटे को दौरे पड़ने लगे और जिसकी वजह किसी को भी समझ नहीं आ रही थी। कुछ समय बाद उनके बेटे का निधन हो गया। इस घटना ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया।

यह भी पढ़ें- लोगों की मदद कर रहे साउथ एक्टर की आर्थिक स्थिति बिगड़ी, बैंक से लोन लेने तक की आ गई है नौबत

खेतों में जलाया बेटे का शव

बेटे की मौत से प्रकाश राज के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उन्होंने अपने बेटे के शव को खेतों में जलाया था । इस बात का जिक्र एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान किया। जिसमें उन्होंने इस दुखद घटना के बारें में बात करते हुए बताया कि वह अक्सर कई बार उस जगह पर जाकर बैठते हैं और वहां बैठकर वह यही सोचते हैं कि वह कितने लाचार हैं। प्रकाश राज ने यह भी कहा कि जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है। यह बहुत छोटी सी होती है। वह अपनी बेटियों से बहुत प्यार करते हैं,लेकिन वह अपने बेटे को रोज़ाना याद करते हैं।

बेटे की मौत के बाद टूटी शादी

बेटे की मौत के गम से प्रकाश राज पूरी तरह से टूट गए थे। बेटे की मौत के कारण उनके पत्नी संग संबंध रोज़ाना खराब होते चले गए। बताया जाता है कि दोनों ने ही शादी को सही सलामत चलाने के लिए हर एक ढंग से पूरी कोशिश की। लेकिन दोनों ही अपनी-अपनी जिंदगियों में इतना तन्हा हो गए थे कि वह एक-दूसरे के साथ जिंदगी का सफर तय ही नहीं करना चाहते थे। साल 2009 में प्रकाश राज ने अपनी पत्नी से तलाक ले लिया।

12 साल छोटी लड़की से रचाई शादी

साल 2010 में खुद से 12 साल छोटी कोरियोग्राफर पोनी वर्मा से शादी की। पोनी वर्मा वही डांस कोरियोग्राफर हैं जिन्होंने विद्या बालन की सुपरहिट फिल्म द डर्टी पिक्चर का मोस्ट पॉपुलर सॉन्ग उलाला उलाला कोरियोग्राफ किया था। वहीं 50 साल की उम्र में फिर से प्रकाश राज को एक बेटे के पिता बनने का सौभाग्य मिला।